बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल अपने शो 'कपल ऑफ थिंग्स' में अब ढेरों लव स्टोरी से दर्शकों को रूबरू कराया है, लेकिन वेलेंटाइन डे के मौके को अमृता और अनमोल ने दर्शकों को एक सरप्राइज दिया। वेलेंटाइन डे के मौके पर इस शो में स्पेशल वेलेंटाइन डे एपिसोड रिलीज किया गया, जिसमें क्षितिज और शिवांगी की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी दिखाई गई।