पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही जानकारी लोगों को मालूम है। उन्होंने अपने परिवार की जानकारी को काफी गुप्त रखा है। हाल ही में उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर काफी अफवाह उड़ी। इन अफवाहों में कयास लगाए जाने लगे कि अभिनेता और गायक शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। हालांकि, दिलजीत की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं, अब पंजाबी अभिनेता एमी विर्क ने दिलजीत के इस निर्णय का समर्थन किया है।
एमी विर्क ने क्या कहा?
अपनी आगामी फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ के प्रमोशन के दौरान एक साक्षात्कार में कहा कि कोई किसी को रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि दिलजीत के नजरिए से यह उनका निजी मामला है, जिसमें उनका परिवार शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई कारण जरूर होगा कि दिलजीत ने उन्हें सबके सामने पेश नहीं किया। एमी ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि वह खुद अपनी पत्नी और बेटी को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनकी पहचान किसी को पता चले। एमी विर्क ने चिंता जताई कि अगर उनकी पहचान उजागर हो गई, तो उनके परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' की रिलीज के मौके पर कार्तिक ने फैंस को दिया तोहफा, सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म
परिवार को सुरक्षित रखना हो सकता है एक कारण
एमी विर्क ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि वे ऐसे पेशे में हैं, जहां ना सिर्फ उनके प्रशंसक हैं बल्कि कुछ और मुद्दे भी हो सकते हैं, हो सकता है कि कोई दुश्मनी हो, जिसकी वजह से परिवार को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अभिनेता ने आगे कहा, ‘फिलहाल वो बाजार जाएं या जहां चाहे जा सकते हैं, उन्हें किसी की परवाह नहीं है, अगर लोगों को पता चला तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। यह उनकी सुरक्षा के लिए है और यह उनकी इच्छा है।’
एमी ने दिलजी की करी प्रशंसा
एमी विर्क ने अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने लगभग 24 वर्षों में काफी मेहनत की है और अपने साहस और समर्पण का परिचय दिया है।
Karan Oberoi: जेल जाने के बाद करण ओबेरॉय ने जिंदगी की कड़वी सच्चाई को जाना, खुद अभिनेता ने किया खुलासा