फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: बर्थडे पर शहंशाह के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कल्कि 2898' एडी से सामने आया अमिताभ का फर्स्ट लुक

Wed, 11 Oct 2023 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 इस खास मौके पर बिग बी ने भी अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा दिआ है। अमिताभ का उनकी अपनी मच-अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी से फर्स्ट लुक पोस्टर सामन आया है।

 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेता के फैंस को एक खास तोहफा मिला है। दरअसल बिग बी के बर्थडे के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से अभिनेता का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। अभिनेता का यह लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कि फैंस ने अभिनेता के इस लुक पर कैसा रिएक्ट किया है।
विज्ञापन


 'कल्कि 2898 एडी' से वायरल हुआ अमिताभ का लुक
 'कल्कि 2898 एडी' पिछले कुछ वर्षों से सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म के कलाकारों में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और कई अन्य नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है, जो 'महानती' और 'येवडे सुब्रमण्यम' जैसी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के मेकर्स में विजयंती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता के फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर कर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है।



फैंस को पसंद आ रहा है शहंशाह का यह लुक
अमिताभ इस लुक में पूरी तरह से कवर नजर आ रहे हैं और एक लाठी लेकर खड़े हैं। अभिनेता के पीछे से एक चमकदार रोशनी भी दिखाई दे रही है। अमिताभ के इस लुक के वायरल होते ही उन्हें दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'शहंशाह इस लुक में काफी बेहतर लग रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अमिताभ को एक बार फिर से स्क्रीन पर देखना किसी तोहफे से कम नहीं है।' वहीं, दूसरी ओर कई लोग बिग बी के इस लुक की तुलना शाहरुख खान की जवान के साथ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान की जवान के साथ यह लुक काफी मैच हो रहा है।'

Kalki 2898 AD: बर्थडे पर शहंशाह के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कल्कि 2898' एडी से सामने आया अमिताभ का फर्स्ट लुक

फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर
विज्ञापन

'कल्कि 2898 एडी' की पहली झलक मेकर्स द्वारा इस साल जुलाई में फैंस के लिए रिलीज की गई थी। प्रोमो में प्रभास की एक झलक दिखाई गई थी, जो पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखे। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दुलकर सलमान और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को तेलुगु और हिंदी में एक साथ फिल्माया गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें