फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर ने एनिमेटेड सीरीज 'भारत हैं हम' का ट्रेलर किया लॉन्च, इस दिन होगी स्ट्रीम

Wed, 11 Oct 2023 02:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह सीरीज आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेशन के एक हिस्से के रूप में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूरदर्शन पर लॉन्च की जा रही है। यह हिंदी सिनेमा और मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी पहल साबित हुई है।
 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में एनिमेटेड सीरीज 'भारत हैं हम' का ट्रेलर लॉन्च किया हैं। यह सीरीज आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेशन के एक हिस्से के रूप में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूरदर्शन पर लॉन्च की जा रही है। यह हिंदी सिनेमा और मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी पहल साबित हुई है।
विज्ञापन


आजादी के गुमनाम नायकों की कहानियों पर केंद्रित है सीरीज
बता दें कि यह सीरीज आजादी के गुमनाम नायकों की कहानियों पर केंद्रित है। इसे 15 अक्तूबर को 11 बजे दूरदर्शन के सभी चैनलों के साथ नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा। 11 मिनट के इस एनिमेशन कार्यक्रम को हिन्दी और अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं और सात अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में तैयार किया गया है। इस सीरीज को मुंजाल श्रॉफ और तिलक शेट्टी द्वारा तैयार किया गया है।



सीरीज दर्शाता है कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं की अहम भूमिका रही है
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले गुमनाम नायकों की कहानी पूरे विश्व तक पहुंचाने के लिए इसे तैयार किया गया है। इसका मकसद यह है कि सारी दुनिया रानी अब्बक्का जैसे हमारे गुमनाम नायकों के बारे में जान सके। इस सीरीज के जरिए भारत की संस्कृति, इतिहास, जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। इस सीरीज में करीब 30 फीसदी किरदार महिलाएं हैं। यह दर्शाता है कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं की अहम भूमिका रही है।'
विज्ञापन


चैनलों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा सीरीज
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। अगले 25 साल अमृतकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र पंच प्रण के साथ उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। हमें गुलामी की मानसिकता को छोड़ कर अपने गौरवशाली इतिहास को साथ लेते हुए सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होना है। इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि आज गर्व का दिन है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने इस सीरीज को तैयार किया है। इतिहास में पहली बार हो रहा है कि यह सीरीज चैनलों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें