फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Kalki 2898 AD Look: अमिताभ बच्चन के 'कल्कि 2898 एडी' लुक के लिए हो जाओ तैयार, मिलेगा सरप्राइज

Sun, 21 Apr 2024 03:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा बड़ा अपडेट यह कि आज शाम इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जाएगा। इसके लिए खास समय को चुना गया है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। अब फिल्म निर्माताओं ने एक और बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा इतनी बड़ी है कि इसे सुनते ही सिनेमा प्रेमी खुशी से झूम उठेंगे।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक पोस्टर होगा रिलीज
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा बड़ा अपडेट यह कि आज शाम इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जाएगा। इसके लिए खास समय को चुना गया है। पूरा देश जब पंजाब और गुजरात के आईपीएल मैच को देखने के लिए स्क्रीन पर नजर गड़ाए बैठा होगा, तब फर्स्ट लुक पोस्टर को रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर को आप स्टार स्पोर्ट्स पर आज शाम 07:15 बजे देख सकते हैं।



क्या रिलीज की तारीख का होगा एलान
सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें भी उड़ रही है कि पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान होने वाला है। इस अफवाह में कितनी सच्चाई है, यह तो वक्त ही बताएगा। इतना जरुर है कि अमिताभ बच्चन के फैंस अभी से उत्सुक हो चले हैं। वे बिग बी के लुक को देखने के लिए उतावले हो गए हैं।
विज्ञापन


Kareena Kapoor: 'सैफ से शादी मत करना वरना..'करीना को मिली थी सैफ से शादी ना करने की सलाह, फिर भी कर लिया निकाह
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'  में प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, राजेंद्र प्रसाद पसुपति जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। दर्शकों को उम्मीद है कि उन्हें इस फिल्म के जरिए कुछ अलग देखने को मिलेगा। बता दें कि इस फिल्म में 6000 साल की कहानी देखने को मिलेगी। इस बात को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

Thalaivar 171: 'थलाइवर 171' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में रजनीकांत के साथ अभिनय का दम दिखाएंगे यह सुपरस्टार!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें