फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'सैफ से शादी मत करना वरना..'करीना को मिली थी सैफ से शादी ना करने की सलाह, फिर भी कर लिया निकाह

Sun, 21 Apr 2024 02:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को अब एक अरसा हो गया है अब उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि जब करीना सैफ से निकाह करने जा रही थीं तब उन्हें किसी खास ने सलाह दी थी कि 'सैफ से शादी मत करना वरना....'
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। सैफ-बेबो की बॉन्डिंग को देखकर फैंस अपने करीबी लोगों को उनके जैसा बनने की सलाह देते हैं। इन दोनों स्टार्स के फैंस उन्हें प्यार से सैफीना बुलाते हैं। करीना-सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। हालांकि सैफ कि यह दूसरी शादी थी। करीना से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी। फिलहाल, अब सैफ और करीना एक-दूजे के साथ बेहद खुश हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना जब सैफ से निकाह करने जा रही थीं, तब उन्हें किसी ने सैफ से शादी को लेकर वार्न किया था। 
विज्ञापन


बेबो का खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान बेबो ने सैफ से शादी ना करने की बात को लेकर खुलासा किया। दरअसल, करीना ने बताया कि जब उन्होंने सैफ से शादी करने का फैसला किया था, तब कई लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा था। लोगों का कहना था कि शादी करने से करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। करीना ने कहा कि हर एक्ट्रेस का शादी करने का फैसला सही होता है। करीना ने कहा कि जब उन्हें सही लगा तो उन्होंने भी शादी कर ली।

सैफीना कैसे आए एक-दूजे के करीब
करीना ने कहा था, मैं शादी से पहले ही सैफ के साथ लिव इन में रहती थी। इसलिए नहीं कि मैं और सैफ एक-दूसरे के साथ रहकर एक-दूसरे को जज करना चाहते थे, बल्कि इसलिए हम साथ रहते थे क्योंकि हमें काम की वजह से एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलता था। एक वक्त था जब हम लगातार शूटिंग कर रहे थे, उसके बाद यह स्वाभाविक था, उसने मुझसे शादी करने के लिए कहा और बस इतना ही।'
विज्ञापन


जान तो नहीं चली जाएगी ना
करीना ने बताया कि जब उन्होंने सैफ से शादी करने का फैसला लिया तो सभी उन्हें लगातार सलाह देने लग गए। लेकिन बेबो ने ठान लिया था कि वह सैफ से ही शादी करेंगी। करीना ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया, ''सभी इस तरह से कह रहे थे - शादी मत करना, वरना करियर खत्म हो जाएगा। फिर मैंने कहा करियर ही खत्म होना ना, जान तो नहीं जाएगी ना। मैं सैफ से प्यार करती थी। मैं इसलिए शादी ना करती क्योंकि मुझे कुछ निर्माता की फिल्मों के ऑफर ना मिलते। तो फिर ऐसा ही सही। बल्कि शादी के बाद तो मुझे कई अच्छी फिल्मों के ऑफर मिले। सैफ भी मुझे अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे। मैं केवल तभी चिड़चिड़ा हो जाती हूं जब हम लंबे समय तक एक-दूसरे को नहीं देख पाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें