निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है। फिल्म में अक्षय का अभिनय हमेशा की तरह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यह पहली फिल्म है जिसमें अक्षय और टाइगर एक साथ नजर आए हैं। अक्षय और टाइगर की फिल्म 1998 में रिलीज हुई गोविंद और अमिताभ बच्चन अभिनित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ही सीक्वल है, लेकिन इस फिल्म के कलाकार बदल गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा अलाया एफ, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर दर्शकों के लगातार रिव्यू आ रहे हैं। चलिए जानते है कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है।
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय
एक दर्शक ने 'बड़े मियां छोटे मियां' को बकवास फिल्म बताते हुए लिखा, ''भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे खराब फिल्म।''
एक और दर्शक ने लिखा, ''कुछ खास फिल्म नहीं है। फिल्म 'वॉर' की यादें ताजा हो गई। इस फिल्म को डूबने से कोई नहीं बचा सकता।''
एक दर्शक ने लिखा, ''बड़े मियां छोटे मियां देख रहा हूं। अकेलेपन की वजह से पूरा सिनेमाहॉल खाली है।''
एक दर्शक ने अक्षय और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को गोविंदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां से कंपेयर करते हुए लिखा, ''फिल्म का पहला पार्ट काफी बढ़िया है (गोविंदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म)। फिल्म में एंटरटेनमेंट भरपूर है। स्क्रिनप्ले बढ़िया है। यह आपको फिल्म के अंत तक बांधकर रखती है।''
एक और दर्शक ने लिखा, ''बिल्कुल अभी फिल्म देखी है। पूरी फिल्म हॉलीवुड स्टाइल से बनी है। अली अब्बास सर पर मुझे गर्व है। अक्षय कुमार एक लेजेंड हीरो हैं। टाइगर श्रॉफ भी काफी अच्छे रहे, लेकिन अक्षय सर आपको मान गए आप असली में एक्शन किंग हैं। आराम से यह मूवी 100 करोड़ पार कर लेगी।''
एक और दर्शक ने लिखा, ''फिल्म का पहला पार्ट काफी अच्छा है, जबकि इंटरवल के बाद फिल्म में आपके लिए सरप्राइज है।''
आज फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा अजय देवगन की बायोपिक फिल्म 'मैदान' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्म में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।