फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanye West: आखिरकार कान्ये वेस्ट के मालिबू स्थित घर को मिला खरीददार, हर कमरे से दिखता है प्रशांत महासागर

Fri, 02 Aug 2024 10:26 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रैपर कान्ये वेस्ट का मालिबू स्थित घर लंबे समय से अपने खरीददार की राह देख रहा था और अब इसका सौदा हो चुका है। कान्ये साल 2021 में इसे खरीदा था।
 
विज्ञापन
कान्ये वेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kanye__west_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट का मालिबू स्थित घर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। रैपर लंबे वक्त से अपने इस घर को बेचना चाह रहे थे और अब उन्हें अपने इंतजार का फल मिल गया है। अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले कान्ये वेस्ट का समुद्र किनारे वाला घर भी कम विवाद में नहीं रहा। 

विज्ञापन


Auron Mein Kahan Dum Tha: कलात्मक निर्देशन में उलझी सीधी सरल प्रेम कहानी, सई मांजरेकर ने दिलाई नूतन की याद

कान्ये वेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kanye__west_official
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कान्ये वेस्ट के इस घर के लिए खरीददार मिल गया है। हालांकि, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है कि यह सौदा कितनी कीमत में हुआ है। एक पुरानी जानकारी यह है कि जनवरी में कान्ये वेस्ट ने इस घर की कीमत में $14 मिलियन ( 117 करोड़ रुपये) की कटौती करते हुए नुकसान झेला था। उस वक्त इसकी कीमत $53 मिलियन (443 करोड़ रुपये) थी।

Ulajh: 'उलझ' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे जान्हवी, अर्जुन और शनाया समेत कई सितारे, रेखा ने खींचा सबका ध्यान

कान्ये वेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kanye__west_official
कान्ये वेस्ट के इस घर का डिजाइन जापानी वास्तुकार तादाओ एंडो ने तैयार किया था, जो प्रित्जकर पुरस्कार भी जीत चुके हैं। इस घर में में चार बेडरूम और पांच बाथरूम है। इसका भीतरी आकार 4,000 फीट का है तो वहीं, बाहरी क्षेत्र का आकार 1,500 वर्ग फीट है।

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने किया अपने पसंदीदा डांसर का खुलासा, चिरंजीवी के बजाय इस अभिनेता का लिया नाम
विज्ञापन

कान्ये वेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kanye__west_official
कान्ये वेस्ट ने इस घर को साल 2021 में खरीदा था। उस वक्त उन्होंने 57 मिलियन डॉलर (477 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। घर काफी वक्त से खाली पड़ा हुआ है। इसमें कुछ काम भी कराया जाना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस घर की खास बात यह है कि इसके हर एक कमरे से प्रशांत महासागर दिखाई देता है।

Jamie Lee Curtis: मार्वल की आलोचना के लिए जेमी ली कर्टिस ने मांगी माफी, कहा- मैंने कैविन फैगी से संपर्क किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें