अजय देवगन और तब्बू की बहुचर्चित फिल्म 'औरों में कहा दम था' काफी इंतजार के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अजय ने अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम का सहारा लिया। ऐसे में अजय ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी सेशन' चलाया, जिसके दौरान यूजर्स ने जमकर अजय से सवाल पूछे। यूजर्स के साथ अजय की मजेदार और चटपटी बातों को अब अजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी के साथ साझा किया है, जिसमें पहली सलाइड में अजय ने लिखा, 'बड़े दिनों बाद आपके सवाल और मेरे जवान... कुछ भी पूछो...'
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'औरों में कहा दम था' को लेकर अजय ने बीते दिन एक सेशन इंस्टाग्राम पर शुरू किया था, जिसमें यूजर्स ने जमकर अजय से सवाल किए। एक यूजर ने पूछा, 'आपकी फिल्म 'औरों में कहा दम था' में सबसे पसंदीदा सीन कौन सा है' यूजर के इस सवाल पर अजय ने जवाब में कहा, 'क्लाइमैक्स'। एक और यूजर ने अजय की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर सवाल किया कि यह फिल्म कब आएगी, इस पर अजय ने जवाब देते हुए कहा, 'थोड़ा रुक जाओ पाजी'।
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
एक यूजर ने सवाल किया, 'फिल्म 'औरों में कहा दम था' के दौरान किस सह-कलाकार ने आपको सबसे ज्यादा हंसाया' इस पर जवाब देते हुए अजय ने कहा, 'बहुत ही मजाकिया सवाल है, क्या जवाब में अपना नाम लेना सही होगा'। एक और यूजर ने पूछा 'सोशल मीडिया पर थोड़ा ज्यादा आते रहा करो सर' इस पर अजय ने कहा, 'ज्यादा सोशल होना मेरी सेहत के लिए हानिकारक है'। एक यूजर ने अपने प्यार के लिए अजय से सलाह मांगते हुए पूछा, 'किसको कैसे बताएं कि उनसे कितना प्यार करते हैं', इस पर अजय ने कहा, 'उनको फिल्म 'औरों में कहा दम था' दिखाने ले जाओ'।
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
एक यूजर ने पूछा कि फिल्म में आपको कृष्णा के रोल में सबसे अच्छा क्या लगा, इस पर अजय ने कहा, 'जो कृष्णा में दम था, वो औंरो में कहां था'। एक यूजर ने जब काजोल को लेकर अजय से सवाल किया कि आपकी पसंदीदा तस्वीर आपकी पत्नी के साथ कौन सी है, तो इस पर अजय ने कहा, 'सिर्फ एक तस्वीर नहीं बता सकता'। एक यूजर ने पूछा आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है, अजय ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। एक यूजर ने 'सिंघम अगेन' के पसंदीदा पल के बार में पूछा, इस पर अजय ने कहा, 'सिंघम कमिंग अगेन'।
अजय देवगन-तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
एक यूजर ने पूछा, आप अपनी और तब्बू की दोस्ती को कैसे बयां करते हैं, इस पर अजय ने कहा 'प्राचीन'। एक यूजर ने जब अजय से कहा, 'सर आप बहुत क्यूट हो', तो इस पर अजय ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है इस बात से काजोल सहमत नहीं होंगी।' आखिर में अजय ने अपना यह सेशन खत्म किया और लिखा, 'आज के लिए बस इतना ही, जाइए और सिनेमाघरों में देखिए 'औरों में कहां दम था''।
अजय देवगन-तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
निर्देशन नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई है। तब्बू और अजय के अलावा इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने भी अहम किरदार निभाया है। अजय की फिल्म 'औरों में कहां दम था' और जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' आज रिलीज हो चुकी है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।