फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marilyn Monroe: अब नहीं टूटेगा मर्लिन मुनरो का घर, सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल होने से प्रशंसकों को तसल्ली

Thu, 27 Jun 2024 06:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल मर्लिन मुनरो के लॉस एंजिल्स स्थित घर को लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल द्वारा बुधवार को ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक नामांकन में मंजूरी दी गई है। इसी घर में अभिनेत्री ने अपनी अंतिम सांस ली थी।
 
विज्ञापन
मर्लिन मुनरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल मर्लिन मुनरो के लॉस एंजिल्स स्थित घर को लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल द्वारा बुधवार को ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक नामांकन में मंजूरी दी गई है। इस पदनाम का उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल को टूटने से बचाने में मदद करना है। दरअसल, मुनरो ने जिस घर में आखिरी सांस ली थी, उसे ब्रिना मिलस्टीन और उनके पति, रियलिटी टीवी निर्माता रॉय बैंक ने पिछले साल खरीद लिया था, जिसे वह तोड़ना चाहते थे, लेकिन अब इसे ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक का नाम दे दिया गया है।
विज्ञापन


एक्स पर दी जानकारी
एल.ए. कंजर्वेंसी ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘ब्रेंटवुड में मर्लिन मुनरो का घर अब एक ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्मारक है! आज, एल.ए. सिटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मर्लिन मुनरो के अंतिम घर के लिए नामांकन को मंजूरी दे दी। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने अपना समर्थन व्यक्त किया और काउंसिल वुमन ट्रेसी पार्क और टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद!’
Inside Out 2: बॉक्स ऑफिस पर इनसाइड आउट 2 की दहाड़ जारी, घरेलू स्तर पर शीर्ष 10 एनिमेटेड फिल्मों में हुई शामिल
विज्ञापन


इसी घर में ली थी अंतिम सांस
अमेरिकी अभिनेत्री और बोल्ड मॉडल मर्लिन मुनरो 1929 में चार बेडरूम वाले एक घर में लगभग छह महीने रहीं। इसी घर में साल 1962 में उनकी मृत्यू हो गई थी। एल.ए. कंजर्वेंसी ने ऐतिहासिक स्थान के लिए अपने प्रस्ताव में लिखा कि यह घर वह पहली जगह थी जिसे उन्होंने 1962 में सक्रिय रूप से काम करते हुए खुद के लिए खरीदा था। बाद में इस घर को  ब्रिना मिलस्टीन और उनके पति, रियलिटी टीवी निर्माता रॉय बैंक ने पिछले साल 69 करोड़ 72 लाख रुपये में खरीदा लिया, फिर इसे तोड़ने की योजना बनाई। उन्होंने ऐतिहासिक नामकरण को रोकने के लिए एक साल तक लड़ाई लड़ी, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इससे अधिक उपद्रवी लोग आएंगे। वहीं, इन्होंने यह तर्क भी दिया कि घर में काफी बदलाव किया गया है, इसलिए यह ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक के मानदंडों को पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन


पक्ष में पड़े 12 वोट
ऐतिहासिक महत्व की संपत्तियों में मर्लिन मुनरो के घर को जोड़ने के पक्ष में परिषद के कुल 12 वोट पड़े। इस निर्णय का समर्थन नगर परिषद की भूमि उपयोग प्रबंधन उपसमिति और सांस्कृतिक विरासत आयोग ने किया। हालांकि, यह पदनाम किसी संपत्ति को ध्वस्त होने से पूरी तरह से नहीं रोकता है, लेकिन यदि ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव किया जाता है तो यह स्थिति उसे एक कठोर समीक्षा प्रक्रिया के अधीन करती है। वहीं, एल.ए. सिटी काउंसिल के सदस्य ट्रेसी पार्क ने वोट से पहले कहा, ‘हमारे पास आज कुछ ऐसा करने का अवसर है जो 60 साल पहले किया जाना चाहिए था। लॉस एंजिल्स शहर में मर्लिन मुनरो और उनके ब्रेंटवुड घर जितना प्रतिष्ठित कोई दूसरा व्यक्ति या स्थान नहीं है।’
Game Changer: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' की 10 दिन की शूटिंग बाकी, लेकिन इस वजह से शूट करने में लगेगा समय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें