फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ को नहीं हजम हुई शाहरुख की बात, बेस्ट एक्टर कहे जाने पर बोले- मूड में होंगे

Sun, 14 Apr 2024 12:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की अदाकारी की तारीफ शाहरुख खान भी कर चुके हैं। अब निर्देशक इम्तियाज अली ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के प्रमोशन के सिलसिले में निर्देशक इम्तियाज अली के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे। फिल्म निर्देशक ने दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा कि ‘अमर सिंह चमकीला’ बिना दिलजीत के संभव नहीं थी। कपिल के शो में तीनों की जोड़ी ने लोगों को खूब हंसाया। शो में इम्तियाज ने अभिनेता दिलजीत के बारे में दिलचस्प बातें बताई।
विज्ञापन



‘दिलजीत देश के सबसे बेहतर अभिनेता’

निर्देशक से जब दिलजीत को फिल्म में कास्ट करने के बारे में पूछा गया, तब निर्देशक ने कहा, ‘शाहरुख ने मुझसे कहा था, दिलजीत देश के सबसे बेहतर अभिनेता हैं’। दिलजीत ये सुनकर चौक गए, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘शायद मूड में होंगे’। इम्तियाज आगे कहते हैं कि अगर दिलजीत ने किरदार निभाने के लिए मना कर दिया होता तो शायद यह फिल्म कभी नहीं बन पाती। हम भाग्यशाली हैं कि ये दोनों फिल्म में हैं। हमें इनसे बेहतर कलाकार नहीं मिल सकते थे।
Game Changer: राम चरण ने खुद बताया कब रिलीज होगी 'गेम चेंजर', तीन साल से इंतजार कर रहे हैं दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहरुख ने की थी जमकर तारीफ

साल 2015 में ‘दिलवाले’ के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं आपकी फिल्में देख चुका हूं, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आप जो अदाकारी करते हो, वो विश्वस्तरिय है। मैं ऐसे ही आपके सामने नहीं बोल रहा’। शाहरुख आगे कहते हैं, ‘दिलजीत मैं तुम्हें दिल से प्यार करता हूं’। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने कहा, ‘हायो रब्बा!’ बता दें कि साल 2017 में दिलजीत ने शाहरुख की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के गीत ‘रौला’ के लिए अपनी आवाज दी थी।
Vidya Balan: करीना-तब्बू और कृति की 'क्रू' को विद्या ने बताया शानदार, महिला प्रधान फिल्मों की सफलता पर की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें