फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: अपने करियर के बारे में इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान, बोले- चमकीला है मेरे लिए एक नई शुरुआत

Wed, 20 Mar 2024 10:47 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में बॉलीवुड की मसाला फिल्मों से काफी अलग होती है। इम्तियाज अक्सर मानवीय रिश्तों को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारते हैं। उनकी आगामी फिल्म पंजाब के पहले रॉकस्टार, 'अमर सिंह चमकीला' की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए इम्तियाज नौ साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'अमर सिंह चमकीला' में वे दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में वे अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में मीडिया से खुलकर बात करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


'चमकीला' से हो रही है नई शुरुआत 
इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में बॉलीवुड की मसाला फिल्मों से काफी अलग होती है। इम्तियाज अक्सर मानवीय रिश्तों को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारते हैं। उनकी आगामी फिल्म पंजाब के पहले रॉकस्टार, 'अमर सिंह चमकीला' की जिंदगी पर आधारित है। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज ने कहा, 'मैंने जानबूझकर इतना समय लिया क्योंकि मैं खुद को समझना चाहता था। मेरे लिए अमर सिंह चमकीला एक नई शुरुआत है।'

प्रियंका और शोभिता की ये तस्वीर वायरल, फैंस कहने लगे जुड़वा
विज्ञापन


'चमकीला' की कहानी ने किया प्रभावित 
इम्तियाज अली अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आपको पता है 'चमकीला' को उनकी मौत से पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी, लेकिन उन्होंने गायकी नहीं छोड़ा। वे स्टेज पर जाकर आखिरी दिनों तक गाते रहे। संगीत उनके लिए मुहब्बत था और उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। संगीत को लेकर उनमें जो दीवानगी थी शायद कहीं न कहीं मैं सिनेमा के लिए वही महसूस करता हूं।'
विज्ञापन


Sidhu Moosewala:'सबूत मांग रहे हैं कि क्या बच्चा जायज है', सिद्धू मूसेवाला के पिता का पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप

काफी कुछ सीखना बाकि है अभी 
इम्तियाज अली ने 'लव आजकल', 'जब वी मेट' जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। दर्शक उनके निर्देशन कला के कायल हैं, लेकिन इम्तियाज को ऐसा नहीं लगता है। इम्तियाज कहते हैं, 'मैंने जब अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट किया था तब मुझे लगा था कि मुझे निर्देशन नहीं आता है और आज भी मुझे बिल्कुल वैसा ही लगता है। मुझे लगता है कि मैंने अभी तक कुछ सीखा ही नहीं है, कितना कुछ सीखना बाकि है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें