फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivian Dsena: रमजान के पाक महीने में रोजा रखते हैं विवियन डीसेना, बोले- मुझे खुद यकीन नहीं होता...

Wed, 20 Mar 2024 10:46 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवियन डीसेना ने मिस्र की पूर्व पत्रकार नूरन एली से शादी की है। नूरन से शादी करने के बाद उन्होंने इस्लाम को अपनाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवियन ने कहा, 'मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि इस्लाम मेरे दिल के कितने करीब है।
विज्ञापन
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'कसम से' से लेकर 'मधुबाला' जैसे हिट शो में काम किया है। काम के अलावा विवियन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले साल अभिनेता ने अपने फैंस को बताया था कि वे इस्लाम अपना चुके हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


छठा रमजान मना रहे 
विवियन डीसेना ने मिस्र की पूर्व पत्रकार नूरन एली से शादी की है। नूरन से शादी करने के बाद उन्होंने इस्लाम को अपनाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवियन ने कहा, 'मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि इस्लाम मेरे दिल के कितने करीब है। मैं पिछले छह साल से रोजा रख रहा हूं। इससे मेरे मन को काफी शांति मिलती है। रमजान में रोजा रखना जरूरी है क्योंकि यह इस्लाम के मुख्य पांच स्तंभों में से एक है।'

Sidhu Moosewala: 'सबूत मांग रहे हैं कि क्या बच्चा जायज है', सिद्धू मूसेवाला के पिता का पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप
विज्ञापन


कॉफी के बिना जिंदा रहना था मुश्किल 
विवियन डीसेना अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं निश्चित रूप से 30 दिन रोजा रखता ही हूं। वैसे भी रोजा तोड़ने की अनुमति तभी है जब आप बीमार हैं या शारीरिक रूप से आप ठीक नहीं हैं। मुझे पहले लगता था कि मैं पानी या कॉफी के बिना कैसे जिंदा रहूंगा, लेकिन मैं रोजा रख पा रहा हूं। यह अल्लाह की मेहरबानी है। मैं क्या मेरे परिवार वाले और दोस्त सभी चिंतित थे कि मैं कहीं बीमार न हो जाऊं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
विज्ञापन


Namashi Chakraborty: 'अगर मेरे भाई को उतने मौके...,' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी का अभिषेक बच्चन पर कटाक्ष

विवियन का वर्क-फ्रंट 
विवियन डीसेना को आज भी उनके फैंस सीरियल 'मधुबाला' में निभाए उनके किरदार के लिए याद करते हैं। उन्होंने साल  2022 में मिस्र की पत्रकार नूरन एली से शादी के बाद काम से थोड़े दिनों के लिए ब्रेक लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में विवियन डीसेना जल्द ही शो सोशल मैसेज पर आधारित एक शो में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें