फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की शूटिंग, सेट से सामने आई अभिनेत्री की झलक

Wed, 10 Jul 2024 12:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी आगामी फिल्म  ‘अल्फा’ के सेट पर स्पॉट किया गया है। अभिनेत्री की कड़ी सुरक्षा वाले सेट पर दूर से तस्वीर ली गई है। आलिया इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। 
 
विज्ञापन
'अल्फा' के सेट पर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब अभिनेत्री को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया गया है। सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री कड़ी सुरक्षा वाले सेट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने सफेद और नीले रंग की ड्रेस पहन रखी है। हालांकि, तस्वीर में अभिनेत्री का जो लुक दिख रहा है वह उनकी फिल्म का नहीं है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 
विज्ञापन


स्पाई यूनिवर्स में महिला लीड के तौर पर शामिल हुईं अभिनेत्री
आलिया भट्ट को पहली महिला प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। वह इस फिल्म में एक सुपर एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। शिव रवैल ने इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन किया था, जो भोपाल गैस त्रासदी की घटनाओं से प्रेरित थी। 
Sarfira: बड़े परदे पर खिलाड़ी का खेल देखने के लिए कुर्सी का कर लीजिए इंतजाम, 'सरफिरा' की टिकट बुकिंग हुई शुरू
विज्ञापन


स्पाई यूनिवर्स में ये फिल्में हैं शामिल
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने अब तक ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में तीन फिल्मों का निर्माण चल रहा है, जिसमें ‘वॉर 2’ भी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


वीडियो के माध्यम से किया था नाम का खुलासा
हाल ही में आलिया भट्ट की आगामी फिल्म (अल्फा) के नाम से पर्दा उठा था। फिल्म के नाम का खुलासा खुद आलिया भट्ट ने अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर साझा किया था। बता दें कि पांच जुलाई, शुक्रवार की सुबह अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म के नाम का खुलासा किया था।
IIFM Nominations: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 का नामांकन जारी, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें