फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कंटेंट के प्रति हो गए हैं अधिक सजग

Wed, 24 Jul 2024 01:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते रहे हैं, लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप साबित हुई हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने इस पर बात की है। 
 
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार हैं। उन्होंने बीते कई वर्षों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। वह फिल्मों में एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर जॉनर में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। लंबे वक्त तक वह हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते रहे। उन्होंने इस दौरान लगातार हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए भी रखा था। हालांकि, इन दिनों वह अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय की पिछली कई फिल्में अच्छा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी, जो असफल साबित हुई। इसके बाद उन्हें अपनी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा से उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। यह तमिल की सुपरहिट फिल्म "सोरारई पोटरु" की रीमेक है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार अभिनेता सूर्या नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। हालांकि, अक्षय वो जादू हिंदी में दोहरा नहीं सके।

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 100 करोड़ है, लेकिन फिल्म रिलीज के लगभग दो सफ्ताह के बाद भी इसका पांचवा हिस्सा ही कमा सकी है। हालांकि, फिल्म के अभिनेता अक्षय इसे लेकर आशावादी बने हुए हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों और असफलता से मिले सबक को लेकर बात की है। अभिनेता ने कहा, "हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून लगा होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला अहसास होता है, लेकिन आपको उम्मीद की किरण ढूंढना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता का मूल्य सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है।"
Ghudchadi Trailer: संजय दत्त और रवीना टंडन की लव स्टोरी में हंसी की फुहारें, आ गया 'घुड़चढ़ी' का मजेदार ट्रेलर

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहले ही असफलता से निपटना सीख लिया था। उन्होंने कहा," बेशक, यह आपको दुख पहुंचाता है और प्रभावित करता है, लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदलेगी। यह अभिनेता के नियंत्रण में नहीं है, आपके नियंत्रण में है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म पर ध्यान देना उसमें अपना सबकुछ झोंकना। मैं इस तरह से ही अपनी ऊर्जा को संचालित करता हूं और अगली फिल्म पर बढ़ने की कोशिश करता हूं। अपनी ऊर्जा को वहां केंद्रित करता हूं, जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।" 
Janhvi Kapoor: अस्पताल में भर्ती होने पर हैंडीकैप और पैरालाइज महसूस कर रही थीं जान्हवी, कहा- चला भी नहीं गया
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेता ने कहा कि कोविड के बाद फिल्म उद्योग और दर्शकों का फिल्मों के प्रति चुनाव भी काफी बदल गया है। उन्होंने कहा, इस महामारी ने फिल्म उद्योग की गतिशीलता में बदलाव कर दिया है। दर्शक अब सिनेमा को लेकर काफी चयनात्मक हो गए हैं। ऐसे में वैसी फिल्में करना, जो मनोरंजक और अनूठी हों, काफी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वह कंटेंट के प्रति अधिक सजग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह आज के समय के हिसाब से फिल्में करें ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों तक आना सार्थक लगे। बताते चलें कि इन दिनों वह अपनी अगली फिल्में 'खेल खेल में' और 'वेलकम टू जंगल' में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें