फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: कोलकाता रेप केस पर अक्षरा सिंह आगबबूला, 'कब तक चुप रहेंगे' गाने के जरिए बयां की समाज की हकीकत

Fri, 30 Aug 2024 07:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह आज 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग का हुनर भी रखती हैं, उनके गाने भी फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हर तरफ आक्रोश है और डॉक्टर बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठ रही हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस घटना से स्तब्ध है। उन्होंने अपने नए गाने के जरिए देश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान दिलाया है। यह गाना उन्होंने कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए रिलीज किया है। इसे उन्होंने 'जस्टिस सॉन्ग' करार दिया है।

विज्ञापन



A Wedding Story Movie Review: ये हॉरर पूजा पाठ का है, बचके रहना, पुराणों में सिर्फ जीवन ही नहीं मौत भी है...

 

जघन्य अपराध पर जताया दुख
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह आज 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग का हुनर भी रखती हैं, उनके गाने भी फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले अक्षरा सिंह का नया गाना 'कब तक चुप रहेंगे' रिलीज हुआ है। इस गाने में उन्होंने कोलकाता की डॉक्टर बिटिया के साथ हुए जघन्य अपराध पर लोगों का ध्यान खींचा है, साथ ही 2012 के निर्भया केस और अन्य बलात्कार की घटनाओं पर भी दुख जताया है। 
Viduthalai Part 2: सामने आई 'विदुथलाई पार्ट 2' की रिलीज की तारीख, साल के अंत में पेरुमल बनकर लौटेंगे सेतुपति

महिला सुरक्षा पर किया सवाल
अक्षरा सिंह ने इस गाने को खुद गाया है और इसे गाते हुए उनके चेहरे पर आक्रोश साफ देखा जा सकता है। गीतकार मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही खूब वायरल हो गया है। समाज में व्याप्त अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। यह गाना एक ऐसे समय में रिलीज किया गया है जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए आवाजें उठाई जा रही हैं।
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया गाना भोजपुरी शेरनी को दे रहे शाबाशी
अक्षरा सिंह को इस गाने पर उनके फैंस शाबाशी दे रहे हैं। एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बिहार की यही शेरी है जो ऐसा गाना गाती है और किसी सिंगर ने कभी ऐसा गाना नहीं गाया। यह गाना बहुत अच्छा है। लड़कियों की ताकत हो आप अक्षरा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया भोजपुरिया शेरनी'। एक यूजर ने लिखा, 'मम्मी का ताना और अक्षरा सिंह का गाना सीधे दिल पर लगता है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें