फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn-Amitabh Bachchan: अजय देवगन ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा, "वो बुद्धिमान हैं, क्योंकि.."

Sun, 30 Jun 2024 12:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन को हाल ही में, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए सुना गया। साथ ही उन्होंने काम करने को लेकर काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn/@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ की जा रही है। इसी बीच, अब अभिनेता अजय देवगन ने भी अमिताभ की प्रशंसा करते हुए उनके काम को लेकर काफी कुछ कहा।

विज्ञापन


Vidaa Muyarchi: खत्म होने वाला है अजित के फैंस का इंतजार, आज शाम 'विदा मुयार्ची' के फर्स्ट लुक से उठेगा परदा

अमिताभ बुद्धिमान इसलिए हैं, क्योंकि वो लगातार काम कर रहे हैं
एनएच स्टूडियोज यूट्यूब चैनल पर मौजूद एक वीडियो में अजय देवगन को बिग बी की तारीफ करते हुए सुना गया। अजय देवगन ने कहा कि अमिताभ बच्चन को काम करना पसंद है और वो इतनी उम्र में भी बिना रुके काम कर रहे हैं। अजय ने आगे कहा कि अमिताभ आज भी बुद्धिमान और समझदार इसलिए हैं, क्योंकि वो लगातार काम कर रहे हैं। अजय का मानना है कि कोई चाहे जितना भी जीएं, लेकिन हमेशा काम करते रहना चाहिए। अगर ये करना बंद कर देते हैं और काम के बजाय आराम करने को चुनते हैं तो आप तीन गुना तेजी से बूढ़े होने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें

अजय देवगन की आने वाली फिल्में
अजय देवगन की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म मैदान थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 5 जुलाई, 2024 को नई फिल्म औरों में कहां दम था रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी अभिनय करते नजर आएंगे। यह 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अजय देवगन के साथ-साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी अभिनय कर रहे हैं।

Ranveer Singh: 'विश्वसनीय करियर को खत्म करने का क्या तरीका है', विराट कोहली के संन्यास पर रणवीर की प्रतिक्रया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें