फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन का ही अंदाज है यह, 'औरों में कहां दम था'! फिल्म के टाइटल ट्रैक में एक्टर से सुनिए शायरी

Tue, 23 Jul 2024 04:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन और तब्बू की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' अगले महीने सिनेमाघरों में सजने वाली है। आज फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है। इसमें अजय देवगन शायरी कहते दिखे हैं।
विज्ञापन
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है। मेकर्स भी इस उत्साह को बनाए रखने के लिए नए-नए सरप्राइज दे रहे हैं। अब तक इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें काफी प्यार मिला है। आज इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया गया है। टाइटल ट्रैक शायराना अंदाज मे हैं और इन शायरी को अजय देवगन ने खुद आवाज दी है।

विज्ञापन

Gyaarah Gyaarah: इस दिन धूम मचाएगा 'ग्यारह ग्यारह' का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ तारीख का भी हुआ खुलासा

औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म यूं तो जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अचानक इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। नीरज पांटे की यह पहली लव स्टोरी फिल्म है। तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी है। इसके अलावा, आज जारी हुआ टाइटल ट्रैक भी कम बड़ा सरप्राइज नहीं। इसमें अजय देवगन की आवाज में शायरी सुनना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे सरीखा है।

औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
अजय देवगन खुद अपनी आवाज में शायरी सुना रहे हैं, जिसे फिल्म की 'आत्मा' कहा जा रहा है। यह फिल्म प्यार की अनूठी नजीर पेश करती है। जहां प्यार-मोहब्बत की बात हो, वहां शेरो-शायरी जगह बना लेती हैं। इस फिल्म में भी प्रमुखता से दिखाया गया है और वह भी अजय देवगन की आवाज में दर्शकों को सुनने को मिलेंगी। यह फिल्म कृष्णा (अजय देवगन) और वसुधा (तब्बू) की प्रेम कहानी पर आधारित है।  
विज्ञापन

औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'औरों में कहां दम था' में वसुधा और कृष्णा की प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव और कठिनाइयां आती हैं, जिसके कारण वे अलग हो जाते हैं। कई मर्डर के आरोप में कृष्णा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। 22 साल बाद, उसे जमानत मिलती है और जेल से रिहा कर दिया जाता है। फिल्म की कहानी वसुधा के साथ उसकी आखिरी मुलाकात के इर्द-गिर्द घूमती है। क्या वे एक साथ रहेंगे? क्या उनका प्यार समय की कसौटी पर खरा उतरेगा? यह तो फिल्म देखकर पता चलेगी। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Alia Bhatt Upcoming Films: आलिया भट्ट की पांच जबर्दस्त फिल्में, जो होंगी सस्पेंस-रोमांस-थ्रिलर से भरपूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें