अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाने के लिए पहचाने जाते हैं। अभिनेता लगातार अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। राजकुमार राव जल्द ही निर्देशन तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'श्रीकांत बोला' की बायोपिक में नजर आएंगे। 'श्रीकांत' के बाद अभिनेता एक प्रेम कहानी में अभिनेत्री संग इश्क लड़ाते नजर आएंगे।
फिल्म श्रीकांत
फिल्म 'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' में दिखाई देंगे। उद्योगपति 'श्रीकांत बोला' ने नेत्रहीनता को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। यह फिल्म उनके प्रेरणादायक सफर पर आधारित है। यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की ट्रेलर रिलीज किया गया था, जोकि फैंस को बेहद पसंद आया। इस फिल्म में उद्योगपति 'श्रीकांत बोला' की रियल लाइफ की पूरी कहानी को दिखाया गया है।
राजकुमार के हाथ लगी रोमांटिक फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव जल्द ही निर्देशक दिनेश विजान की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का में नजर आएंगे। इस फिल्म को मैडॉक कंपनी के तले बनाया जाएगा। इस फिल्म में राजकुमार राव अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे। खबर है कि यह फिल्म पूरी तरह से एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। यह कहानी एक छोटे शहर की अनोखी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो एक असामान्य परिस्थिति में फंसे एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
Akshay Kumar: जिस किराये के घर में अक्षय ने गुजारा अपना बचपन, अब बनाना चाहते हैं उसके मालिक, वजह कर देगी हैरान
राजकुमार राव की आने वाली फिल्में
इस साल राजकुमार राव की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही है। 'श्रीकांत', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'स्त्री 2' और वेब सीरीज 'गंस एंड गुलाब' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। बहरहाल, फैंस को राजकुमार राव की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि वह अपनी हर एक फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी हर एक फिल्म को बेहद पसंद भी करते हैं।
Akshay Crazy Fan: अक्षय कुमार का एक क्रेजी फैन, ब्लेड से अभिनेता की काटी थी कलाई, नाखूनों के बीच फंसी थी ब्लेड