अनन्या पांडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल में ही 'कॉल मी बे' से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इस सीरीज में एक अरबपति पिता की बेटी के किरदार में नजर आई हैं, जिसे घर से निकाल दिया जाता है और फिर वह अपने अस्तित्व की तलाश करती है। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'सीटीआरएल' में नजर आएंगी। इस दोनों ही प्रोजेक्ट में एक चीज कॉमन है, वो हैं उनके सह-कलाकार विहान समत। विहान समत 'कॉल मी बे' के बाद 'सीटीआरएल' में भी अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। हाल में ही विहान ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए उन्हें पूरी तरह पेशेवर बताया है।
अनन्या पूरी तरह तैयार हो कर आती थीं- विहान समत
विहान समत जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर सीटीआरएल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से अनन्या पांडे के साथ काम करते दिखेंगे। अभिनेता ने इसे लेकर कहा,“मैंने अनन्या के साथ सीटीआरएल की शूटिंग की थी और फिर हम कॉल मी बे में भी साथ में जुड़े, लेकिन कॉल मी बे बिल्कुल अलग गेम था। इसलिए, हमें रीसेट करना पड़ा। अनन्या पेशेवर कलाकार हैं और उनके साथ काम करना काफी आसान है। वह अपने अभिनय को लेकर पूरी तरह से तैयार होकर आई थीं।"
The Great Indian Kapil Show: शनिवार को ‘फनीवार’ बनाने आ रही कपिल की टोली, इस दिन से शो होगा शुरू
विक्रमादित्य के साथ काम करने का था सपना- विहान समत
विक्रमादित्य मोटवानी एक मशहूर और सम्मानित निर्देशक हैं। उनकी फिल्मों में काम करना किसी भी कलाकार के लिए एक बड़ा सपना होता है। बॉलीवुड में डेब्यू के चार साल के अंदर ही उनके साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात है। इस पर अभिनेता ने कहा, मैंने उड़ान तब देखी, जब मैं स्कूल में था। मैं जब कॉलेज के लिए जा रहा था, तब मैंने फ्लाइट में ट्रैप्ड देखी। फिर अमेरिका में पढ़ने के दौरान मैंने सेक्रेड गेम्स देखी। साल 2021 में, मैंने एक इंटरव्यू में कहा था कि विक्रम उन पांच लोगों में से हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहता था। मैंने सुना कि उनका ऑडिशन हो रहा है, तो मैं तुरंत उसमें कूद पड़ा। मैंने सुनिश्चित किया कि मैं फिल्म में अपना सबकुछ दूं, क्योंकि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा मौका था।”
बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार
कलाकारों को आजादी देते हैं विक्रमादित्य मोटवानी
विहान समत ने कहा कि उनके लिए मोटवानी की फिल्म में काम करना दो चीजों का मिश्रण था। उन्होंने कहा कि पहला ये था कि निर्देशक के विजन को समझना और दूसरा था खुद को एक अभिनेता के रूप में खोजना। अभिनेता ने कहा.“एक बार जब वह आपको चुन लेते हैं, तो वह आप पर पूरा भरोसा जताते हैं। वह आपको नोट्स देते हैं, लेकिन वह आपको अपने हिसाब से चलने पर भी बंदिशे नहीं लगाते। वह आपको बहुत ज्यादा तकनीकी नोट्स से परेशान नहीं करते। इसके साथ ही वह कम बोलने वाले व्यक्ति भी है, इसलिए शुरू में मैं उन्हें सुनने के लिए कान खड़ा रखता था, लेकिन वह आपको काफी सहज कर देते हैं।”
Fardeen Khan: फरदीन खान के लिए लकी चार्म हैं खिलाड़ी, एक्टर ने साझा किया 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का अनुभव