70-80 के दशक में अगर कोई अभिनेत्री बिकिनी पहनकर परदे पर दिख जाया करती थी तो सुर्खियां बन जाती थी। उस दौर में शर्मिला टैगोर, परवीन बॉबी और जीनत अमान ने बीचवियर पहनकर समाज के बने-बनाए पुराने मानदंडों को खुलकर चुनौती देने का काम किया था। उस समय बिकिनी पहनने वाली अभिनेत्रियों की सूची में एक और नाम है और वो है- मुमताज, जिन्होंने हाल ही में, अपने बिकिनी पहनने का किस्सा सुनाया है।
फिरोज खान ने किया था राजी
मुमताज ने साल 1972 में 'अपराध' फिल्म में बिकिनी पहनी थी। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वो बिकिनी पहनना नहीं चाहती थीं और क्योंकि वो उस दौर के शीर्ष कलाकारों में शामिल थी, इसलिए बिना हिचकिचाए अपनी बात रख सकती थी। मुमताज ने बताया कि फिल्म के अभिनेता फिरोज खान ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए राजी किया था।
SK 23: एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'एसके 23' का हिस्सा बने विद्युत जामवाल, शिवकार्तिकेयन के साथ करेंगे धमाल
फिरोज ने किया था यह वादा
मुमताज ने बताया कि फिरोज खान ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए सहज महसूस कराया था। उन्होंने मुमताज के आत्मविश्वास को जगाया था कि वह भी ग्लैमरस दिख सकती हैं। फिरोज ने उनसे एक वादा किया था कि अगर उन्हें (मुमताज को) बिकिनी पहनने वाला दृश्य अच्छा नहीं लगा तो वो उसे एडिट करा देंगे। मुमताज को फिरोज की बात पर भरोसा था और आखिरकार उन्होंने इसके लिए हां कह दी थी।
और मुमताज के पास आने लगे बिकिनी पहनने वाले रोल
अपने बिकिनी सीन को देखकर मुमताज को काफी अच्छा लगा था। मुमताज ने साक्षात्कार में बताया कि सीन देखने के बाद उन्हें लगा कि वो बहुत अच्छी दिख रही हैं। इस फिल्म के बाद मुमताज के पास कई ऐसे रोल के ऑफर आए थे, जिसमें उन्हें बिकिनी पहननी थी, लेकिन मुमताज ने मना कर दिया था।
Kangana Ranaut: 'क्वीन' ने बिखेरा शपथ ग्रहण समारोह में जलवा, तस्वीरें साझा कर लिखीं- फिल्म स्टार वाली चमक...