इस साल लगाए गए थे इल्जाम
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक उनके ऊपर साल 1999 और 2005 के बीच इल्जाम लगाए गए थे। पुलिस ने बताया कि ब्रैंड को 2 मई को लंदन की एक अदालत में पेश होना है। यह मामला सितंबर 2023 में तब प्रकाश में आया, जब ब्रिटिश मीडिया आउटलेट चैनल 4 और संडे टाइम्स ने चार महिलाओं के दावे प्रकाशित किए कि ब्रांड ने उनका यौन उत्पीड़न या बलात्कार किया है। हालांकि अभिनेता ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके रिश्ते "हमेशा सहमति से" थे।
वीडियो जारी कर इल्जामों से किया इंकार
रसेल ब्रांड ने अपने ऊपर लगे इल्जामों से इंकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि वह "ड्रग्स के आदी, कामुकता के आदी और बेवकूफ थे लेकिन बालात्कारी" नहीं थे। उन्होंने कहा "मैं कभी गैर-सहमति वाली गतिविधि में नहीं रहा। मैं आशा करता हूं कि आप इसे मेरी आंखों में देख पाएंगे। अब मेरे पास मौका है कि मैं अपने ऊपर लगे इल्जामों से खुद की रक्षा कर पाऊं।"
यह खबर भी पढ़ें:
Coolie VS War2: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, 'वार 2' के निर्माताओं की बढ़ी चिंताएं
रसेल ब्रांड कौन हैं?
रसेल ब्रांड एक कॉमेडियन और अभिनेता हैं जो अपने बेलगाम और बोल्ड स्टैंडअप कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने रेडियो और टेलीविजन पर शो होस्ट किए हैं। ब्रांड कई हॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दिए और 2010 से 2012 के बीच उन्होंने कुछ समय के लिए पॉप स्टार कैटी पेरी से शादी भी की।