कार्तिक से मिलने साइकिल से मुबंई पहुंचा युवक
दरअसल, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से 1160 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर कार्तिक का एक फैन उनसे मिलने मुंबई पहुंचा। कार्तिक आर्यन ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और घर से बाहर आकर उससे मुलाकात की। इस दौरान कार्तिक ने अपने फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। कार्तिक ने उससे थोड़ी देर बात भी की। इस दौरान युवक ने बताया कि उसे साइकिल चलाकार झांसी से मुंबई आने में कुल 9 दिन लगे।
बॉडी को किया ट्रांसफॉर्म
कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी फिल्म को 'चंदू चैम्पियन' को लेकर सुर्खियों में है। डायरेक्टर कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म की शूटिंग के लिए कार्तिक ने अपनी बॉडी को जबर्दस्त ट्रांसफॉर्म किया। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कार्तिक ने एक साल तक मीठे से दूरी बनाए रखी।
Welcome 3: 'वेलकम टू द जंगल' को एफडब्ल्यूआईसीई की हरी झंडी, अक्षय की फिल्म का भुगतान संबंधी मुद्दा सुलझा
एक साल कार्तिक ने खाया मीठा
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद डायरेक्टर कबीर खान ने कार्तिक को अपने हाथों से रसमलाई खिलाया था। इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कबीर खान ने लिखा था, 'कार्तिक के लिए यह रसमलाई जीत के जैसी है। वे एक एक साल बाद मीठा खा रहे हैं। एक साल से ज्यादा की तैयारी और दिन-रात 8 माह की शूटिंग के बाद चंदू चैम्पियन की शूटिंग पूरी हुई'।
अमर उजाला Exclusive: मिथुन चक्रवर्ती की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट, थकान की वजह से हुए थे अस्वस्थ