फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naa Saami Ranga: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'ना सामी रंगा', जानें कब और कहां देख सकते हैं नागार्जुन की फिल्म

Sat, 10 Feb 2024 06:01 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ना सामी रंगा' मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की तेलुगु रीमेक है, जिसमें जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में थे। नागार्जुन के अलावा इस फिल्म में अल्लारी नरेश, आशिका रंगनाथ, मिरना, राज थारुन और रुखसार ढिल्लों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।
विज्ञापन
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों और आलोचकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। थिएटर में रिलीज के एक महीने बाद 'ना सामी रंगा' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते हैं कि नागार्जुन की यह फिल्म आप कब और कहां देख सकेंगे। 
विज्ञापन






 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज
नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। एक्स पर 'ना सामी रंगा' का पोस्टर शेयर करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने लिखा, 'बस एक सप्ताह और जब आप किंग ना सामी रंगा को 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार देख सकेंगे'।
   

मलयालम फिल्म का निर्देशन
नागार्जुन के अलावा इस फिल्म में अल्लारी नरेश, आशिका रंगनाथ, मिरना, राज थारुन और रुखसार ढिल्लों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। गौरतलब है कि 'ना सामी रंगा' मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की तेलुगु रीमेक है, जिसमें जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में थे। वहीं, 'ना सामी रंगा' में नागार्जुन ने जोजू जॉर्ज की जगह ली है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने विजय बिन्नी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 
Bigg Boss 17: तलाक की अफवाहों पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, बोलीं-मेरे रिश्ते को अपना नजरिया देने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

नागार्जुन की आने वाली फिल्में
वहीं, अगर नागार्जुन का आगामी फिल्मों की बात करें तो वे शेखर कम्मुला की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को श्री वेंकटेश्वर सिनेमा के  बैनर तले सुनील नारंग बना रहे हैं। फिल्म में धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं, इसके अलावा रश्मिका मंदाना भी इस मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। फिलहाल यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन में है।
Vaani-Aparshakti: पर्दे पर वाणी और अपारशक्ति परेश रावल के साथ मचाएंगे धमाल, फैमली ड्रामा मूवी में जमेगी तिकड़ी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें