फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran-Lekha: प्रेमिका के साथ नए घर में जाने की तैयारी में हैं इमरान खान, लेखा के आने से जीवन में हुए कई बदलाव

Fri, 07 Jun 2024 12:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान ने हालिया साक्षात्कार में बताया कि वो अपनी प्रेमिका लेखा वाशिंगटन के साथ नए घर में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें भी बताई।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लक', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'जाने तू या जाने ना' और 'कट्टी बट्टी' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अलग-अलग वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। इमरान के सुर्खियों में आने की ताजा वजह उनकी प्रेमिका है, जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की है।

विज्ञापन


एक साथ नए घर में जाने वाले हैं इमरान और लेखा
यह बात अब जहजाहिर है कि इमरान खान और लेखा वाशिंगटन एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। इमरान हाल ही में, रौनक राजानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवंतिका से तलाक होने के बाद वो पांच साल अकेले रहे और अब जिंदगी में लेखा के आने के बाद वो उनके साथ रहने के लिए तैयार हैं। इमरान ने बताया कि वो और लेखा एक साथ एक नए घर में जाने वाले हैं।

Box Office Collection: एक हफ्ते में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने की इतने करोड़ की कमाई, जानें 'सावि' का हाल
विज्ञापन


अकेले रहने के कारण कम चीजें रखने के आदी हैं इमरान
इमरान खान ने बताया कि वो पिछले पांच साल से अकेले रह रहे हैं, इसलिए उन्हें कम से कम चीजें रखने की आदत है। एक बार इमरान ने बताया था कि अकेले रहने के दौरान उनके पास खाना खाने के लिए कुल तीन ही प्लेट थी। लेखा के आने से इसकी संख्या भी बढ़ गई है, अब उनके पास 15 प्लेटें हैं। इमरान ने बताया कि दोनों और भी क्रॉकरी खरीदने की तैयारी में हैं। सामान खरीदने को लेकर दोनों के बीच खूब बातें होती है।
विज्ञापन


Hamare Baarah: निर्माताओं की इस सहमति के बाद खुला 'हमारे बारह' की रिलीज का रास्ता, बॉम्बे HC ने दिखाई हरी झंडी

ग्लास खरीदने पर होती है यह बातें
इमरान ने सामान की खरीददारी को लेकर कहा कि उनकी प्रेमिका लेखा उनसे कहती रहती हैं कि अलग-अलग ड्रिंक्स के लिए अलग-अलग ग्लास लेने चाहिए, लेकिन कम सामान के आदी हो चुके इमरान को यह काफी अटपटा लगता है। इमरान का इस पर कहना है कि उनका एक मग काफी है, क्योंकि उसमें सब तरह की ड्रिंक आ जाती है। साफ है कि लेखा के आने के बाद इमरान की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। 

Munjya: हॉरर फिल्म 'मुंजा' की स्क्रीनिंग में लगा हसीनों का मेला, कृति और शरवरी आईं फैशनेबल अंदाज में नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें