फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad Pitt: तीसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं ब्रैड पिट, गर्लफ्रेंड को करेंगे प्रपोज, छह बच्चों के हैं पिता

Sun, 23 Jun 2024 04:25 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रैड पिट जल्द ही अपनी प्रेमिका इनेस को शादी के लिए प्रपोज करने की तैयारी में हैं। मामला केवल इजहार तक ही नहीं सीमित नहीं है, बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि वो इनेस के साथ बच्चे पैदा करके एक बार फिर से पिता बनने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रैड पिट हॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। वो अक्सर अपने नए काम और निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वो अपनी प्रेमिका की वजह से चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रेमिका इनेस को शादी के लिए करेंगे प्रपोज 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रैड पिट जल्द ही अपनी प्रेमिका इनेस को शादी के लिए प्रपोज करने की तैयारी में हैं। मामला केवल इजहार तक ही नहीं सीमित नहीं है, बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि वो इनेस के साथ परिवार बनाना चाहते हैं और बच्चे पैदा करके एक बार फिर से पिता बनने के लिए तैयार हैं।

Sara Ali Khan: दिलीप कुमार की रिश्तेदार हैं सारा अली खान, जानकर हुईं हैरान, बोलीं- अब मैं लोगों को बताउंगी
विज्ञापन


दो शादी कर चुके हैं ब्रैड पिट, छह बच्चों के हैं पिता 
ब्रैड पिट ने दो शादी की थी और दोनों ही टूट चुकी हैं। उन्होंने जेनिफर एनिस्टन से पहली शादी की थी, जो साल 2000 से 2005 तक चली थी। कई साल बाद 2014 में ब्रैड पिट ने मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों ने मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ फिल्म में साथ में काम किया था, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। दोनों के रिश्ते उस वक्त बेहद खराब मोड़ पर आ गए थे, जब एंजेलिना ने उन पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दोनों के छह बच्चे- मैडॉक्स, जहरा, पैक्स, शिलोह, नॉक्स और विविएन हैं।
विज्ञापन


Ameesha Patel : 'गदर 3' में काम करने को लेकर अमीषा ने रखी ये शर्त, अपनी एक और फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर

पिता का सरनेम हटा रहे हैं ब्रैड पिट के बच्चे
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का तलाक साल 2019 में हो गया था। दोनों के रिश्ते का असर उनके बच्चों पर भी पड़ा रहा है। हाल ही में, उनके तीसरे बच्चे विविएन ने अपने पिता का सरनेम छोड़ने का फैसला लिया था। इससे पहले, जहरा और शिलोह भी 'पिट' सरनेम को अपने नाम से हटा चुके हैं।

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, यहां आज शुरू होगी टिकट बिक्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें