'विदामुयार्ची' के निर्माता भी खुशी मनाने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अलग ही अंदाज में इस दिन का जश्न मनाते हुए 'विदामुयार्ची' से अजित कुमार का एक नया पोस्टर जारी कर दिया, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस पोस्टर में थाला अजित एक्शन अवतार में दिख रहे हैं।
अजित कुमार 53 साल के हैं और फिल्म जगत में तीन दशक से सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्म 'विदामुयार्ची' का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म में तृषा, रेजिना कैसंड्रा और अर्जुन सरजा भी अभिनय करते दिखाई देंगे। हाल ही में, अर्जुन सरजा के लुक पोस्टर को भी जारी किया गया था। अर्जुन इससे पहले 'मनकथा' फिल्म में भी अजित कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
Mohanlal: सेना की वर्दी पहन भूस्खलन प्रभावित वायनाड गांव पहुंचे मोहनलाल, लोगों से की एकजुट रहने की अपील