आर माधवन ने की लक्ष्य की तारीफ
लक्ष्य की जीत ने पूरे भारत में खुशी की लहर ला दी है। सोशल मीडिया पर युवा खिलाड़ी के लिए दिल को छू लेने वाले पोस्ट की बाढ़ आ गई है। इस कड़ी में अभिनेता आर माधवन ने भी लक्ष्य की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लक्ष्य की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'हां सेन... चैंपियन गेम क्या होता है। लक्ष्य सेन आप विजेता हो।'
अब पदक के लिए खेलेंगे लक्ष्य
22 वर्षीय लक्ष्य अब पदक के लिए खेलेंगे। साथ ही अब प्रशंसकों की नजरें उनके खेल पर टिकी हैं, जिससे वे मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा कर पाए। मैच का पहला सेट कांटे की टक्कर वाला था, जिससे पूरे मैदान में रोमांच का माहौल बन गया। चाउ के स्मैश की तीव्रता और लक्ष्य के शानदार डिफेंसिव शॉट्स ने प्रशंसकों को खुश कर दिया। लक्ष्य ने मैच में शानदार जीत हासिल की और बैडमिंटन में इतिहास रच दिया।
आर माधवन की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें आर माधवन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता 'शैतान' के बाद अब जल्द ही निर्देशक एस शशिकांत की फिल्म 'टेस्ट' में नजर आने वाले हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नयनतारा और सिद्धार्थ भी हैं। इसके अलावा वह एक बायोपिक और एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी जल्द ही दिखेंगे। इसके साथ ही वे 'दे दे प्यार दे 2' में अजय के साथ फिर स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं।