फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन का नया लुक हुआ वायरल, फैंस ने कहा- 'किंग' फिल्म की तैयारी है

Fri, 13 Sep 2024 02:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि उन्होंने यह लुक शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' के लिए अपनाया है। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @ bachchan/aalimhakim
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता हैं। अपने करियर में एक अच्छा खासा समय बीत जाने के बाद उन्हें वो भूमिकाएं और सराहनाएं मिली, जिसके वह हमेशा से हकदार थे। उन्हें उनकी पिछली कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में काफी पसंद किया गया है। अब फिल्मी गलियारे में ये अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। कुछ अफवाहों में बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखने वाले हैं। इन तमाम अफवाहों के बीच उनका एक नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल हो गया है अभिषेक का नया लुक 
अभिषेक बच्चन ने नया लुक अपनाया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि ये लुक शाहरुख और सुहाना खान की आगामी फिल्म किंग के लिए हो सकती है। अभिषेक बीते कुछ समय से सार्वजनिक रूप से जितनी बार भी नजर आए हैं, उनमें वह पहले की अपेक्षा काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि वह अब काफी फिट हो चुके हैं। फैंस इससे अनुमान लगा रहे हैं कि अभिनेता ने अपने लुक में इस तरह का बदलाव सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म किंग के लिए अपनाया है। 
Isha Malviya: ईशा मालवीय ने गणेश चतुर्थी पर किए लालबाग राजा के दर्शन, लिया बप्पा का आशीर्वाद
विज्ञापन

आलिम हकीम ने साझा की है तस्वीर 
इस क्रम में अब सेलिब्रेटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने भी उनकी एक तस्वीर साझा की है। अभिषेक इस लुक में बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने टर्टल नेकवाली टीशर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह नए हेयर स्टाइल के साथ काफी शानदार नजर आ रहे हैं। उनके कानों में एक ज्वेलरी पहनी हुई है, जो उनके लुक को और शानदार बना रहा है। उनके इस तस्वीर को अर्जुन कपूर, वरुण धवन, बिपाशा बसु, नील नितिन मुकेश और बॉबी देओल समेत कई सितारों ने लाइक किया है। अभिनेता रोहित बोस ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह! यह अब तक का आपका सबसे अच्छा लुक है।" 
विज्ञापन



मां बनने के बाद रुबीना के करियर में आईं चुनौती, बोलीं- मिल रहे 'भाभी टाइप' रोल
कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं अभिषेक बच्चन 
अभिषेक बच्चन की बात करें तो, उनके आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई आर बाल्की की फिल्म घूमर में देखा गया था।  इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म बी हैप्पी में नजर आएंगे, जिसे रेमो डिसूजा बना रहे हैं। इसके अलावा वह शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में भी नजर आएंगे। बात करें फिल्म किंग की, तो इसे सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान एक डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

Amitabh Bachchan: जब लंदन में दुकानदार को लगा अमिताभ महंगी टाई नहीं खरीद सकते, फिर बिग बी ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें