मलयामल फिल्म अभिनेता फहद फाजिल भारतीय सिनेमा के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘आवेशम’ को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में उन्होंने एक गुंडे का किरदार निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘आवेशम’ इस साल आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म है। अभिनेता ने हिंदी पट्टी में अपनी खास पहचान अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से बनाई। अब एक साक्षात्कार में फहद ने हिंदी सिनेमा में काम करने की इच्छा जाहिर की है।
5 साल पहले मिला था हिंदी फिल्म का ऑफर
फहद फाजिल मलयालम के अलावा तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने अभी तक एक भी हिंदी फिल्म नहीं की है। हाल ही में, दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि लगभग पांच-छह साल पहले एक बार विशाल भारद्वाज ने उनसे बॉलीवुड फिल्म के लिए संपर्क किया था। हालांकि, कुछ कारणों की वजह से बात नहीं बन पाई। बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, ‘मेरे पास हिंदी फिल्म की जो पहली स्क्रिप्ट आई थी। मैंने उसके लिए हां कह दिया था। यह पांच-छह साल पहले की बात है। विशाल भारद्वाज उसे सही जगह नहीं रख सके। आखिरकार उन्हें वह फिल्म किसी और अभिनेता के साथ करनी पड़ी और तब तक मैं आगे बढ़ चुका था।’
करण जौहर से है दोस्ताना
फहद फाजिल के आगामी कार्य
फहद फाजिल को आखिरी बार मलयालम फिल्म ‘आवेशम’ में देखा गया था। वह अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में नजर आएंगे। उनकी पाइपलाइन में रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ भी है।
Salaar: पृथ्वीराज ने दिया 'सलार 2' पर बड़ा अपडेट, क्या 'केजीएफ' के साथ होगा प्रभास की आगामी फिल्म का कनेक्शन?