आमिर अली को विराट कोहली एक परफेक्ट पति लगते हैं। आमिर कहते हैं, 'जब भी विराट अनुष्का के बारे में बात करते हैं उनका चेहरा अलग तरह की चमक से खिल उठता है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। उन्होंने आज तक अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के चेहरे को दुनिया के सामने उजागर नहीं किया है। पिछले दिनों अभिनेता आमिर अली ने विराट कोहली के साथ एक प्रोजेक्ट में काम किया। उस दौरान विराट कोहली ने उन्हें अपने बेटे अकाय की तस्वीर को भी दिखाया था। वहीं आमिर अली ने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
विराट हैं परफेक्ट पति
आमिर अली को विराट कोहली एक परफेक्ट पति लगते हैं। आमिर कहते हैं, 'जब भी विराट अनुष्का के बारे में बात करते हैं उनका चेहरा अलग तरह की चमक से खिल उठता है। वे इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन जब वे अनुष्का की तस्वीरें दिखा रहे थे तब उनके चेहरे पर एक अलग खुशी थी। हमने क्रिकेट के बारे में भी काफी बातें की, लेकिन जब वो अपने घर और परिवार के बारे में बात करते हैं तब आप उनकी खुशी को महसूस कर सकते हैं'।
'अकाय' हैं गोलू-मोलू
आमिर अली अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'विराट ने मुझे अपने बच्चों की तस्वीरें भी दिखाईं। अकाय एकदम प्यारे और गोलू-मोलू से दिखते हैं। ईश्वर उनको बुरी नजर से बचाए। मैं अनुष्का और विराट के फैसले का सम्मान करता हूं। वे अपने बच्चों को सामान्य रूप से बड़ा करना चाहते हैं'।
अनुष्का का फैसला है
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फरवरी में दूसरी बार माता-पिता बने। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया था कि वे उनकी गोपनीयता का सम्मान करें। इस विषय में आमिर कहते हैं, 'मैंने जब विराट से कहा कि आपका फैसला बिल्कुल सही था बच्चों को मीडिया से दूर रखने वाला तब उन्होंने कहा यह अनुष्का का फैसला था'।