फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' का पहला धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, डीएसपी की धुन पर अल्लू का स्वैग

Wed, 01 May 2024 06:16 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को रिलीज कर दिया है। दर्शकों में इस गाने को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं इस गाने में क्या खास है --
विज्ञापन





'पुष्पा-पुष्पा' कर रही है दुनिया 
'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने आज फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को रिलीज कर दिया है। इस गाने में 'पुष्पा' के गुणों के बारे बताया गया है। 

The Fall Guy Review: ‘डेडपूल 3’ से पहले ‘डेडपूल 2’ के निर्देशक का धमाका, इस स्टंट डबल से आपको प्यार हो जाएगा
विज्ञापन


मीका सिंह की आवाज का जादू 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अपने रिलीज के लिए तैयार है। वहीं मेकर्स ने फिल्म के गाने को रिलीज करके दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। 'पुष्पा-पुष्पा' गाने में मीका सिंह की आवाज की दहाड़ सुनाई पड़ रही है। आने वाले दिनों में यह गाना सबकी जबान पर होने वाला है। इसकी धुन और इसके लिरिक्स दोनों ही कमाल के हैं। वहीं वीडियो की बात करें तो बेहद भव्य तरीके से इस गाने को निर्देशक ने शूट किया है। 
विज्ञापन


Housefull 5: अक्षय कुमार यूके में शुरू करेंगे हाउसफुल 5 की शूटिंग, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर अल्लू अर्जुन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अपने रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर चुकी है। वहीं इस साल 15 अगस्त को 'पुष्पा 2: द रूल' दर्शकों के सामने होगी। निर्देशक सुकुमार अपनी फिल्म का विश्व प्रीमियर करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें