फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: आलिया सिद्दीकी ने लुटाया नवाजुद्दीन पर प्यार, क्या सब कुछ ठीक हो गया है दोनों के दरमियां!

Tue, 26 Mar 2024 08:44 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी बखूबी जानती हैं कि चर्चा में कैसे रहना है। पिछले कई वर्षों से आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर तरह-तरह के इल्जाम लगाती आई हैं।
विज्ञापन
आलिया सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
'बिग बॉस ओटीटी 2' की प्रतियोगी और बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार आलिया सिद्दीकी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। आलिया का यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्या खास है उस पोस्ट में...

शादी की सालगिरह की बधाई 
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी बखूबी जानती हैं कि चर्चा में कैसे रहना है। पिछले कई वर्षों से आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर तरह-तरह के इल्जाम लगाती आई हैं। वहीं आलिया ने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल से नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर प्यार लुटाती नजर आईं। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कई फोटो का कोलाज बना कर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। 
विज्ञापन

 

शादी की 14वीं सालगिरह 
आलिया सिद्दीकी ने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अपने बच्चों के साथ कई पुरानी फोटो का कोलाज बना कर अपने फैंस के साथ साझा किया है। आलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मेरे प्यारे साथी आपको शादी की 14वीं सालगिरह की बधाई। आप ही मेरे लिए सबकुछ हैं। सिर्फ यही नहीं आने वाली सभी सालगिरह भी हम साथ में मनाएं दुआ है।' हालांकि अभी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया के पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 
विज्ञापन


Holi 2024: परिवार के साथ होली खेलने के बाद ऐश्वर्या-अभिषेक ने दोस्तों संग की मस्ती, बेटी आराध्या भी आईं नजर

फैंस हो रहे हैं खुश 
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी की पोस्ट देखकर दोनों के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा है, 'यह बेहद खुशी की बात है कि दोनों एक साथ फिर से नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आलिया ने बहुत कुछ सहा है अब उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक हो जाए यही दुआ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें