फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: ‘12वीं फेल’ के हीरो ने मंजुम्मल बॉयज पर लगाया पास का ठप्पा, वीडियो साझा कर लोगों से की ये अपील

Sun, 05 May 2024 06:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ मलयालम सिनेमा की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। अब इस फिल्म को लेकर 12वीं फेल के अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने वीडियो साझा कर फिल्म देखने की अपील की है।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा ने इस साल कई हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में चिदंबरम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ भी शामिल है। ‘मंजुम्मल बॉयज’ इस मलयालम फिल्म उद्योग में ब्लॉकबस्टर रही है। सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद जल्द ही यह ओटीटी पर भी दस्तक देगी। नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। वहीं, 12वीं फेल के अभिनेता ने भी सोशल मीडिया पर ‘मंजुम्मल बॉयज’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन



विक्रांत की पसंदीदा फिल्म है  ‘मंजुम्मल बॉयज’

विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। वीडियो में उन्होंने इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया है। उन्होंने कहा, ‘इससे ज्यादा थ्रिलिंग क्या हो सकता है कि एक थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हो।’
TV Actors Fees: रुपाली गांगुली से लेकर कपिल शर्मा तक, एक एपिसोड का लाखों रुपये चार्ज करते हैं ये सितारे
विज्ञापन



‘कभी हार ना मानने की भावना जगा देती है फिल्म’- विक्रांत

विक्रांत ने वीडियो में कहा कि सभी लोगों की तरह मैंने भी फिल्म देखी। फिल्म ने मेरे अंदर कभी ना हार मानने की भावना को जगा दिया। अभिनेता ने फिल्म की काफी तारीफ की है।


विक्रांत ने फिल्म देखने की अपील की

विक्रांत मैसी ने फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ गई है। आपको इसे जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इस साल की मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है।
विज्ञापन



ब्लॉकबस्टर रही फिल्म

‘मंजुम्मल बॉयज’ की बात करें तो सिनेमाघरों में रिलीज के 73 दिन बाद यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने विश्वस्तर पर 240 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Bollywood Celebs: हैकिंग का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, शाहिद पिता बने थे और अगले ही दिन अकाउंट हो गया था हैक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें