फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: भाजपा में ही रहकर पार्टी का ‘शुद्धिकरण’ करेंगे नाराज गौड़ा, प्रदेश इकाई पर लगाए परिवारवाद के आरोप

Thu, 21 Mar 2024 06:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु

सार

Karnataka: कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच सदानंद गौड़ा ने साफ कह दिया है कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट ना मिलने के कारण गौड़ा भाजपा से नाराज चल रहे हैं। 

विज्ञापन
सदानंद गौड़ा - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। पार्टियों के बीच नेताओं के आने जाने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। इस बीच कर्नाटक से खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद सदानंद गौड़ा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस का दामन नहीं थामेंगे। उनके मुताबिक वो भाजपा में ही रहकर राज्य इकाई का ‘शुद्धिकरण’ करेंगे। अब तक कांग्रेस खेमे को उम्मीद थी कि सदानंद गौड़ा पार्टी में शामिल होंगे। गौड़ा के इस बयान के बाद कांग्रेस की उम्मीदों को झटका लगा है। 

विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा में परिवारवाद- सदानंद गौड़ा
दरअसल सदानंद गौड़ा को उम्मीद थी कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए बंगलुरु उत्तर से टिकट आवंटित करेगी। उनकी उम्मीदों को झटका तब लगा जब उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया गया। इस वजह से वह भाजपा से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हां मैं टिकट ना मिलने की वजह से दुखी हूं। गौड़ा ने यह बात भी कही कि उन्हें कांग्रेस से निमंत्रण मिला है लेकिन वह शामिल नहीं होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कर्नाटक भाजपा में परिवारवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कर्नाटक में भाजपा की जिम्मेदारी ली है, वे स्वार्थी हो गए हैं। 

भाजपा ने बेंगलुरू उत्तर से शोभा करंदलाजे को दिया है टिकट
इस बार लोकसभा चुनावों के लिए बेंगलुरू उत्तर से भाजपा ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे पर भरोसा जताया है। शोभा वर्तमान में उडुपी चिकमगलूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वहीं, बेंगलुरू उत्तर से सदानंद गौड़ा सांसद हैं। गौड़ा ने पहले चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में वे अपनी बात से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता उन पर फिर से चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


कर्नाटक में दो चरणों में होगा मतदान 
इस बार आम चुनाव में कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें से 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.59 करोड़ महिला मतदाता हैं। कर्नाटक में कुल मिलाकर 28 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। 26 अप्रैल को 14 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा। 7 मई को बाकी 14 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान होगा। 

2019 में बीजपी ने दर्ज की थी बड़ी जीत
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो यहां से बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 27 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसमें से 25 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा एक सीट से बीजेपी की सहयोगी सुमालता को जीत मिली थी। कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से सिर्फ एक सीट पर ही कांग्रेस को जीत मिली थी। जेडीएस ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें