फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बीजद ने 27 विधानसभा और पांच लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की; CM पटनायक ने किया एलान

Wed, 03 Apr 2024 07:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बीजद ने अब तक 147 विधानसभा सीटों में से 99 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पटनायक ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी ने बेरहामपुर और क्योंझर के दो मौजूदा सांसदों को भी टिकट नहीं देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए भी तीसरी सूची की घोषणा की गई। सीएम पटनायक ने विधानसभा चुनाव के लिए 27 और लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसके साथ ही बीजद ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवार उतारे हैं। बीजद ने बालासोर लोकसभा क्षेत्र के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


बीजद ने अब तक 147 विधानसभा सीटों में से 99 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पटनायक ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी ने बेरहामपुर और क्योंझर के दो मौजूदा सांसदों को भी टिकट नहीं देने का फैसला किया है। उनकी जगह नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए जारी 27 सदस्यीय सूची में सात महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें