नासिक के गोवर्धन गांव के मतदाताओं ने 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। गांववासियों ने ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
नासिक के गोवर्धन गांव के मतदाताओं ने 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। गांववासियों ने ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
20 मई को भारत में लोकसभा के पांचवे चरण का चुनाव होना है। पांचवें चरण में नासिक समेत महाराष्ट्र की 13 सीटों का चुनाव होगा। इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक जिले के गोवर्धन गांव से गांव सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही गांववासियों ने उस चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी।
बहिष्कार की घोषणा के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला मजिस्ट्रेट जलज शर्मा ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान किया जाएगा, उन्हें बहिष्कार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतदान के बहिष्कार की घोषणा सुनने के बाद उन लोगों से बात की जा रही है। उनको आश्वासन दिया है कि समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन शिकायत के बाद कार्रवाई के लिए कुछ नियम तय है, कुछ प्रक्रियाएं है। उसी के तहत काम किए जाते हैं। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पर कार्रवाई होगी। गांव प्रतिनिधि आकर मिले। बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार हेमंत गोडसे नासिक सीट पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के राजाभाऊ वाजे के सामने हैं। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर चुनाव हो गया है।