फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: घोषणापत्र की आलोचना करने वालों पर चिदंबरम का वार, बोले- फिर से स्कूल जाएं या फिर आंखों के अस्पताल

Mon, 06 May 2024 02:53 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को पी. चिदंबरम ने खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि या तो वे नेता स्कूल जाएं या फिर आंखों के डॉक्टर के पास जाकर परामर्श लें।
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को पी. चिदंबरम ने खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि या तो वे नेता स्कूल जाएं या फिर आंखों के डॉक्टर के पास जाकर परामर्श लें।
विज्ञापन


कांग्रेस के अपना घोषणापत्र जारी करने के बाद से लगातार भाजपा और अन्य पार्टी आलोचना कर रहे थे। चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर घोषणापत्र को लेकर जमकर निशाना साधा गया। लेकिन अब पूर्व वित्तमंत्री ने भाजपा पर जमकर वार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर धन का सृजन शब्द का अर्थ धन का पुनर्वितरण समझा जा रहा है, तो वो लोग या तो फिर से स्कूल जाना शुरू कर दें या फिर आंखों की जांच करवाने जाएं। 

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तेजी से विकास और धन सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि "कांग्रेस के घोषणापत्र में धन पर निम्नलिखित कथन और वादे किए गए हैं- औद्योगिक और व्यावसायिक नीतियों और विनियमों को बड़ी मात्रा और उच्च मूल्यों में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि मुक्त और निष्पक्ष व्यापार को बाधित करने वाले सभी कानूनों और नियमों की समीक्षा की जाएगी और उनमें बदलाव किया जाएगा। अगर यूपीए सत्ता में आती है तो अर्थव्यवस्था फिर से दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन


पी चिदंबरम ने कहा कि ''हमने अगले 10 साल में जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।'' भाजपा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि "अगर भाजपा नेता 'धन का सृजन' शब्द को 'धन का पुनर्वितरण' के रूप में पढ़ते हैं तो उन्हें स्कूल में वापस जाना चाहिए या किसी अच्छे नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें