68 फीसदी मत नेहरू को ही मिल गए
इलाहाबाद वेस्ट सीट से कांग्रेस ने श्रीप्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया। तब इलाहाबाद ईस्ट सीट से पंडित नेहरू ने 233571 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले मसुरियादीन को 181700 मत मिले। कुल पड़े मतों में से 68 फीसदी मत जवाहर लाल नेहरू और मसुरियादीन को ही मिल गए। इससे तब इलाहाबाद ईस्ट सीट से दो सांसद चुने गए। इसी तरह इलाहाबाद वेस्ट सीट की बात करें तो श्री प्रकाश को 53 फीसदी मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर किसान मजदूर प्रजा पार्टी (केएमपीपी) के आरएन बसु रहे। तब उन्हें 25 फीसदी मत मिले। इस तरह से पहले लोकसभा चुनाव में प्रयागराज तीन सांसद चुने गए और तीनों ही कांग्रेस पार्टी के रहे।
चुनाव परिणाम
इलाहाबाद वेस्ट सीट 1951-52
प्रत्याशी - पार्टी - मिले मत - मत प्रतिशत
श्री प्रकाश - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 68708 - 52.95
आरएन बसु - किसान मजदूर प्रजा पार्टी - 32026 - 24.68
रूपनाथ - निर्दलीय - 14135 - 10.89
शंभू नारायण - अखिल भारतीय राम राज्य परिषद (आरआरपी) - 10445 - 8.05
केके भट्टाचार्य - निर्दलीय - 4457 - 3.43
इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट)
जवाहर लाल नेहरू - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 233571 - 38.73
मसुरिया दीन - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 181700 - 30.13
बंशीलाल - किसान मजदूर प्रजा पार्टी (केएमपीपी) -59642 - 9.89
प्रभु दत्त ब्रह्मचारी - निर्दलीय - 56718 - 9.41
केके चटर्जी - निर्दलीय - 27392 -4.54
थाते लक्ष्मण गणेश - अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एचएमएस)- 25870 - 4.29
बद्री प्रसाद - रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) - 18129 - 3.01