फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: उमर का महबूबा से गठबंधन से इनकार, बोले- पीडीपी के बजाय कांग्रेस के लिए छोड़ सकते हैं सीट

Fri, 08 Mar 2024 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी ने जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाई और लोगों के जनादेश को धोखा दिया। पीडीपी के पास कोई विश्वसनीयता नहीं है। उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए पीडीपी से समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
Omar Abdullah - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ सीट साझेदारी के लिए गठबंधन करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह पीडीपी के साथ सीट बंटवारे के लिए समझौता नहीं करेंगे। एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उमर ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन




उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उन्हें पहले यह कहा गया होता कि उन्हें नेकां को पीडीपी के साथ साझेदारी करनी पडे़गी तो उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल ही नहीं होती। उमर ने कहा कि अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहते हैं कि कांग्रेस के लिए छोड़ दें तो वह पीडीपी के बजाय कांग्रेस को सीट देना पसंद करेंगे उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस नंबर दो पर है, जबकि पीडीपी तीसरे नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा को सत्ता में लाने और लोगों के जनादेश को धोखा देने के बाद पीडीपी के पास कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। उमर अब्दुल्ला ने फिर कहा कि कश्मीर घाटी में सभी तीन लोकसभा सीटों पर नेकां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और अपने बल जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


 

परिवारवाद वाले तंज पर बोले उमर- मैं ऐसे नारों के पक्ष में नहीं

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी पर परिवारवाद वाले तंज पर उमर ने कहा कि वह ऐसे व्यक्तिगत नारों के पक्ष में नहीं हैं। इनसे किसी तरह का लाभ नहीं मिलता। उमर अब्दुल्ला कहते हैं, "मैं कभी भी ऐसे नारों के पक्ष में नहीं रहा हूं और हमें उनसे कभी कोई फायदा नहीं हुआ है। जब भी हम ऐसे नारे लगाते हैं, तो इससे हमें नुकसान होता है। मतदाता इन सब से प्रभावित नहीं होते हैं, वे जानना चाहते हैं कि वर्तमान में उनके सामने जो समस्याएं हैं उनका समाधान कैसे होगा...हम वास्तव में ऐसे बयान देकर सेल्फ-गोल करते हैं या गोलकीपर को हटाते हैं और पीएम मोदी को गोल करने की अनुमति देते हैं।'
 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ भी नया नहीं था- उमर 

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पीएम के भाषण में कुछ भी नया नहीं था। उन्होंने ऐसा कुछ भी उल्लेख नहीं किया जो लोग सुनना चाहते थे। हालांकि प्रधानमंत्री खुद चुनाव की घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन पीएम मोदी को कम से कम सुप्रीम कोर्ट की 31 सितंबर की समय सीमा से पहले विधानसभा चुनाव कराने के बारे में कहना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें