फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: 'मेरी सीट से लड़िए चुनाव, हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा', टीएमसी के अभिषेक बनर्जी की अमित शाह को चुनौती

Tue, 30 Apr 2024 09:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

LS Polls: टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गृहमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। बनर्जी ने दावा किया कि अगर वह हारे तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी और अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के रण में पक्ष और विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को खुली चुनौती दी है। बनर्जी का कहना है कि गृहमंत्री डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। टीएमसी नेता ने दावा करते हुए कहा ‘अगर मैं इस सीट से चुनाव हारा, तो राजनीति छोड़ दूंगा।’ 

विज्ञापन


अमित शाह को के पास तीन विकल्प- अभिषेक बनर्जी 
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर शाह चाहते हैं कि मैं राजनीति से संन्यास लूं, तो इसके लिए कुल मिलाकर तीन विकल्प मौजूद हैं। पहला विकल्प यह है कि गृहमंत्री डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़ें और जीत कर दिखाएं। दूसरा विकल्प यह कि अमित शाह राज्य की 1,64,000 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि जारी करें। इसके अलावा तीसरा विकल्प यह कि पीएम आवास योजना की धनराशि जारी करें। टीएमसी नेता ने कहा कि देश के गृहमंत्री इन तीनों में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के लिए अभी नामांकन शुरू नहीं हुआ है।

अमित शाह पर साधा निशाना
कुछ दिन पहले अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मेमारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी चाहती हैं कि पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री अभिषेक बनर्जी बनें। इसके जवाब में टीएमसी नेता ने कहा कि गृहमंत्री ने अपने बेटे को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया है और हर कोई उनके जैसा नहीं होता। अभिषेक ने आगे कहा कि टीएमसी को शाह से कोई नैतिक मूल्य और विचारधारा सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने फायदे लिए राजनीति कर रहे हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें