फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पीएम पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने क्यों लिया लादेन और गब्बर का नाम? जानें ऐसा क्या कह गए AAP सांसद

Sun, 21 Apr 2024 07:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आप नेता ने कहा कि 'INDIA गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और मोदी जी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा 400 पार का नारा देकर लोगों को गुमराह कर रही है।'
विज्ञापन
रैली के दौरान संजय सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रांची में विपक्ष की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल भेजने का आरोप भी पीएम मोदी पर ही लगाया। रांची में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हुईं।  
विज्ञापन


जानिए क्या कह गए संजय सिंह
रैली में अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने झूठे आरोप लगाकर हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। जब वह भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह अहिंसा पर भाषण दे रहे हैं। एक मोदी वॉशिंग पाउडर आ गया है, जो सारा भ्रष्टाचार साफ कर देता है।'

संजय सिंह ने कहा 'दो वीरांगनाएं- कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल, यहां बैठी हुई हैं, जब वो आगे आ सकती हैं तो हमे भी आगे आना चाहिए। जो लोग यहां इकट्ठा हैं, वो पीएम मोदी की हार का संकेत है। मैं छह महीने जेल में रहा। अरविंद केजरीवाल जेल में है, हेमंत सोरेन जेल में है, लेकिन हम डरेंगे नहीं।' आप नेता ने कहा कि 'INDIA गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और मोदी जी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा 400 पार का नारा देकर लोगों को गुमराह कर रही है।'
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल ने भी किया रैली को संबोधित
रैली में मौजूद रहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 'अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर एक बनाना चाहते हैं। 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे।' सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 'जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें