लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान में जयपुर से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। यहां से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। इसके अलावा राज्य की दौसा सीट से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की महाराष्ट्र की चंद्रपुर लोकसभा सीट से प्रतिभा सुरेश धानोरकर को मैदान में उतारा है।