एचडी कुमारस्वामी से मिले तेजस्वी सूर्या
उधर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को बंगलूरु में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा, 'भाजपा-जेडीएस के एक साथ आने से दोनों पार्टियों को जमीनी स्तर पर ताकत मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी 28 लोकसभा सीटों पर इस गठबंधन का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कई सीटों पर यह गठबंधन गेमचेंजर साबित होगा। कुल मिलाकर यह राज्य के लिए बहुत कुछ अच्छा करने वाला है।'
भाजपा सांसद ने कहा, 'मैंने एचडी कुमारस्वामी से 4 अप्रैल को नामांकन के समय मेरे साथ शामिल होने का अनुरोध किया है।