माधवी लता ने कहा कि उन्होंने सारा डाटा केंद्रीय चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिया है, जिसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिया
हैदराबाद की सीट अपने प्रत्याशी को लेकर आजकल चर्चा में बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी माधवी लता ने कहा कि उन्होंने सारा डाटा केंद्रीय चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिया है, जिसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिया था। क्योंकि उनके पास पर्याप्त लोग नहीं हैं, इसलिए वे कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
माधवी लता ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) को जांच कर डाटा देने के लिए कहा था। लेकिन अब जीएचएमसी हमसे जानकारी मांग रही है। डाटा तो उनके पास पहले से ही है। इस मामले की जांच करना उनका काम है।
मैं उनकी वजह से अपना काम प्रभावित नहीं कर सकती। मैं अपना चुनाव अभियान नहीं छोडूंगी, डाटा उनके पास है, वे जांच करवा लें।
चार दशक से ओवैसी परिवार के पास है हैदराबाद सीट
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पिछले चार बार से हैदराबाद के सांसद हैं। वहीं 1984 से 2004 तक उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी सांसद रहे थे। इस लोकसभा सीट में करीब 19 लाख मतदाता हैं। इस सीट पर भाजपा ने माधवी लता को उतारा है।