फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls 2024: मिलिंद देवड़ा ने की भाजपा के घोषणा-पत्र की तारीफ; बोले- हम जो कहते हैं, पूरा करते हैं

Mon, 15 Apr 2024 12:39 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिलिंद ने भाजपा के घोषणापत्र की तारीफें करते हुए कहा कि भाजपा जो वादे करती है वो पूरी करती है। भाजपा ने तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास का वादा किया, जो कि मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
milind deora - फोटो : milind deora ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से शिवसेना (शिंदे समूह) में आए सांसद मिलिंद देवड़ा ने भाजपा की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र भी भर-भरकर तारीफें की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। 
विज्ञापन


चुनावी मौसम में हर कोई अपनी साख जमाने में  लगा हुआ है। एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आए लोग खुद की छवि सुधारने के लिए और नई पार्टी में अपने नंबर बढ़ाने के लिए खूब मक्खनबाजी कर रहे हैं। हाल ही में शिवसेना (शिंदे समूह) में आने वाले सांसद मिलिंद देवड़ा इन दिनों भाजपा की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। वे 2004 से 2014 तक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में सदस्य थे।

मिलिंद ने भाजपा के घोषणापत्र की तारीफें करते हुए कहा कि भाजपा जो वादे करती है वो पूरी करती है। भाजपा ने तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास का वादा किया, जो कि मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है। मिलिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को अब तक अपना घर मिल चुका है। और अब आने वाले पांच सालों में अन्य तीन करोड़ लोगों को अपना घर मिलेगा।
विज्ञापन


मुंबई में भी साकार हो अपने घर का सपना
शिवसेना के मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तारीफ ने कहा कि इस योजना से कई लोगों को अपना घर मिल चुका है। अब वे चाहते हैं कि यह योजना महाराष्ट्र और मुंबई में भी लागू हो। ताकि लोगों को अपना घर मिल सके। यह हर मुंबईवाले का सपना है। 

रविवार को भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के की उपस्थिति में भाजपा ने मोदी की गारंटी की टैग लाइन वाला अपना घोषणापत्र जारी किया। जो कि विकास, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें