फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Elections: हर चरण के चुनाव के साथ चढ़ेगा पारा, जानें वोटिंग के दौरान आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राहुल संपाल
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:51 PM IST

सार

Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि, देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। इस बार ऐसी आशंका है कि लू सामान्य से अधिक 20 दिन तक चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के दौरान मौसम। - फोटो : अमर उजाला


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि, देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में अप्रैल, मई और जून में भयंकर लू चलेगी। आमतौर पर लू 8-10 दिनों तक चलती है। इस बार ऐसी आशंका है कि लू सामान्य से अधिक 20 दिन तक चल सकती है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चुनावों से पहले हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एनडीएमए ने चुनाव आयोग से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हीटवेव की घटनाओं से बचाव के लिए मार्गदर्शन करने के लिए कहा है।


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, आने वाले दिनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव अधिकारी एहतियाती कदम उठाएंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारियों की टीम खास काम कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव मौसम को देखते हुए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसलिए खराब मौसम (हीटवेव) को देखते हुए चुनाव की पहले से तैयारी करना बेहद आवश्यक है।


देश में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इनमें से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की सीटों पर मतदान होंगे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 19 अप्रैल के आसपास अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।


इसी तरह 26 अप्रैल को दूसरे चरण की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 89 सीटों पर मतदान होगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि इस दौरान कई राज्यों में भयंकर लू चल सकती है।


तीसरा चरण के चुनाव 7 मई को होंगे। इसमें 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दादर नागर हवेली और दमन दीव है।  मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, तीसरे चरण के चुनाव में छत्तीसगढ़, गुजरात और कर्नाटक में भीषण गर्मी रहेगी।


चौथा चरण 13 मई को है। इस चरण में 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी जगह तापमान में बढोतरी रहेगी। यूपी और मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


20 मई को पांचवें चरण का लोकसभा चुनाव है। इस दौरान 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में वोटिंग है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़, यूपी और ओडिशा में सबसे अधिक तापमान रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का तापमान सामान्य रह सकता है।


लोकसभा के छठवें और सातवें चरण के दौरान गर्मी कई राज्यों में ज्यादा होगा। छठे चरण 25 मई को है। 7 राज्यों के 57 सीटों पर वोट डाला जाएगा। इनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड और ओडिशा हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सभी सातों राज्यों में प्रचंड गर्मी रहने वाली है। इस दौरान भयंकर लू चलेंगी लोगों को मतदान के लिए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी की जरूरत रहेगी.


जबकि सातवां और अंतिम चरण 1 जून को है। 8 राज्यों की 57 सीटों के वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ में वोट होने हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा और बिहार में प्रचंड गर्मी रहेगी। जबकि कई राज्यों में तेज लू भी चल सकती है।


Attendee panel closed
विज्ञापन
विज्ञापन
Next