फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: '2016 में पीएम मोदी ने कहा था- पवार की उंगली पकड़कर सीखा काम, अब बदल लिया रवैया', शरद पवार का तंज

Mon, 08 Apr 2024 03:29 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने 2016 में कहा में कहा था कि पवार साहब ने मेरी उंगली पकड़ी थी। मैं अब तक जो कुछ किया, वह सब उन्हीं ने सिखाया है।
विज्ञापन
sharad pawar - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जो पीएम नरेंद्र मोदी आज अलग रवैया अपना रहे हैं, वही पीएम ने 2016 में कहा में कहा था कि पवार साहब ने मेरी उंगली पकड़ी थी। मैं अब तक जो कुछ किया, वह सब उन्हीं ने सिखाया है। उन्होंने कहा कि बहुत आश्चर्य की बात है कि अब उनका रवैया अलग हो गया है।
विज्ञापन


बारामती में 7 मई को मतदान होना है। महाराष्ट्र के पुणे में बारामती लोकसभा क्षेत्र में संसदीय चुनाव की एक सभा में पवार में पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब मैं केंद्रीय मंत्री था और नरेंद्र मोदी गुजरात मुख्यमंत्री तब मैंने बिना पार्टी नहीं लोगों की जरूरत देखते हुए गुजरात के किसानों की मदद की थी। 

यहां तक कि एक बार जब नरेंद्र मोदी ने बारामती में अपने भाषण में इस बात का जिक्र भी किया था कि मैंने उनकी उंगली पकड़ी था, उनको काम भी सिखाया।

लोकतंत्र है या तानाशाही
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अरविंद केजरीवाल मामले पर उन्होंने कहा कि आलोचना करने वाले को इस सरकार में जेल में डाल दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंर सोरेन हों या दिल्ली के अरविंद केजरीवाल। शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते 'निजी हमलों' और अलग विचारधारा रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि क्या यह लोकतंत्र है ? नहीं यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि सत्ता जब एक हाथ में आ जाती है तो वह भ्रष्ट हो जाती है। अधिक लोगों के हाथ में सत्ता होने पर वह गलत रास्ते पर नहीं जा सकती।
विज्ञापन


बारामती सीट पर ननद-भाई की लड़ाई
बारामती लोकसभा सीट पर पारिवारिक लड़ाई चल रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बारामती सीट पर बेटी सुप्रिया को उतारा है। साथ ही बेटी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कई दशक पुरानी अपनी सियासी दुश्मनी को भुलाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतराव थोपटे से हाथ मिलाया है। वहीं दूसरी ओर एनसीपी अजित गुट ने सुप्रिया सुले के खिलाफ भाभी सुनेत्रा पवार को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें