फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: डीके शिवकुमार पर चंद्रशेखर का पलटवार, बोले- भ्रष्ट नेता प्रमाणपत्र न दें, जमानत पर हैं बाहर

Wed, 17 Apr 2024 01:38 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को कहा कि उन्हें किसी भ्रष्ट नेता से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। वे जमानत पर बाहर हैं। अपनी चिंता करें।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के दौरान सभी दल एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। केरल में अब भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार कर कर कहा कि उन्हें किसी भ्रष्ट नेता से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। वे जमानत पर बाहर हैं। अपनी चिंता करें।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई। केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के शशि थरूर के खिलाफ भाजपा से राजीव चंद्रशेखर मैदान में उतरे हैं। राजीव ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि कांग्रेस के नेता जमानत पर बाहर चल रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट नेताओं से उनको किसी प्रकार का कोई प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस जीत जाती है तो क्या करेगी। क्या कांग्रेस ने जो कहा है उस पर अमल करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यदि मैं जीत गया तो सांसद और मंत्री बना तो अगले पांच सालों में उन काम करके दिखाऊंगा।

 राजीव कहते हैं कि अगले कुछ दिनों में वह दक्षिणी राज्य में विकास और निवेश लाने पर एक विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। जीतने के बाद अगले पांच वर्षों में उस विज़न दस्तावेज़ को पूरा करने का दावा किया।
विज्ञापन


शिवकुमार ने किया था चंद्रशेखर पर वार
तिरुवनंतपुरम और कन्नूर में शशि थरूर और केपीसीसी प्रमुख का रोड शो था। शिवकुमार ने एक चुनाव प्रचार में कहा था कि देश में कोई भाजपा की या मोदी की लहर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत ब्लॉक केंद्र में सरकार बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि चंद्रशेखर ने केरल के विकास में क्या योगदान दिया। 

शिवकुमार अपनी पृष्ठभूमि बताएं: राजीव चंद्रशेखर
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, मुझे उनके प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। शशि थरूर के पास उनका प्रमाणपत्र हो सकता है। सभी जानते है कि शिवकुमार किस तरह के व्यक्ति हैं, उनकी राजनीति और उनकी पृष्ठभूमि क्या है। इसलिए मुझे उनसे कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें