फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: कांग्रेस की एक और सूची जारी, आंध्र प्रदेश की छह लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

Tue, 09 Apr 2024 09:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में छह लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में आंध्र प्रदेश की छह लोकसभा सीटों और 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आईए आपको सभी सीटों पर घोषित प्रत्याशियों के नाम बताते हैं 

  • विशाखापत्तनम लोकसभा सीट से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी को टिकट 
  • तिरुपति लोकसभा सीट से डॉ. चिंतामोहन को टिकट 
  • नेल्लोर लोकसभा सीट से कोप्पुला राजू को टिकट 
  • अनकापल्ली लोकसभा सीट से वेगी वेंकटेश को टिकट 
  • एलुरु लोकसभा सीट से लावण्या कावुरी को टिकट 
  • नरसरावपेट लोकसभा सीट से एलेक्जेंडर सुधाकर को टिकट

 

12 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान

विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आंध्र प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।  तेक्काली से किली कृपारानी, भीमली से वेंकट वर्मा राजू , विशाखापत्तनम दक्षिण से वासुपल्ली संतोष, गजुवाका सीट से लक्काराजू रामाराव, अराकू वैली सीट से गंगाधरस्वामी , नारसीपत्तनम सीट से रुथाला श्रीराममूर्ति, गोपालपुरम सीट से सोदादासी मार्टिन लूथर, येरागोंडापलेम सीट से डॉ. अजिथा राव, पारचुर सीट से शिवश्रीलक्ष्मी ज्योति, संथानुथलापाडु सीट से विजेशराज , गंगाधरनेल्लोर सीट से रमेश बाबू दयाला और  पुथलपट्टू सीट से एम.एस.बाबू को टिकट दी गई है। 

13 मई को मतदान
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को राज्य विधानसभा के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


2019 के चुनावी नतीजे
2019 के विधानसभा चुनावों के परिणामों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151, टीडीपी को 23, जेएनपी को 1 को सीट मिली थी। वर्तमान में वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें